टिहरी पीएसपी (पंप स्टोरेज प्लांट-1000 मेगावाट) के निर्माण में टीएचडीसीआईएल की एक प्रमुख उपलब्धि

449
Voice of Uttarakhand

टिहरी- टीएचडीसीआईएल एक शेड्यूल-ए मिनी रत्न पीएसयू है और टिहरी पीएसपी (पंप स्टोरेज प्लांट) टीएचडीसीआईएल की एक निर्माणधीन परियोजना है | टिहरी पीएसपी परियोजना में 250 मेगावाट की 4 टरबाइन हैं जो कि मिलकर कुल 1000 मेगावाट होती है दिनांक 22 जुलाई 2022 को सांय 5 बजे टीएचडीसीआईएल ने टिहरी पीएसपी की 250 मेगावाट की पहली टरबाइन के रनर की स्थापना का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है | इसे टिहरी पंप स्टोरेज प्लांट के निर्माण की दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर माना जा रहा है | इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक टीएचडीसीआईएल और पीएसपी परियोजना प्रमुख श्री एल.पी. जोशी, कंसोर्टियम के प्रमुख (मेसर्स जीईएचएफ, मेसर्स जीईपीआईएल और मैसर्स एचसीसी) श्री अजय शुक्ला, मेसर्स एचसीसी के परियोजना प्रबंधक श्री जे. मोहंती और टीएचडीसीआईएल के अन्य अधिकारी कर्मचारी स्थल पर उपस्थित थे |

Also Read....  सोंग नदी की सेहत का 'बायो इंडिकेटर' प्रोजेक्ट से लगेगा पता: सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू

 

श्री एल.पी. जोशी, कार्यकारी निदेशक टीएचडीसीआईएल ने कार्य प्रगति की समीक्षा की और टीम को निर्धारित समय के भीतर काम पूरा करने के लिए प्रोत्साहित किया | यह जानकारी डॉ. ए.एन. त्रिपाठी, अपर महाप्रबंधक (एच.आर.एवं प्रशासन) द्वारा उपलब्ध कराई गई |

Also Read....  दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार