सफाई में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पर्यटन विभाग ने किया सम्मानित

434
Voice of Uttarakhand

देहरादून।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने के लिए बीते साल उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) की ओर से स्वच्छता पखवाड़ा अभियान का आयोजन किया गया था। पखवाड़े के तहत प्रदेश भर में सफाई के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पर्यटन विभाग की ओर से सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री आवास में आयोजित सम्मान समारोह में विभिन्न श्रेणियों में विभिन्न संस्थाओं व स्वयं सेवियों को सम्मानित किया गया। गैर सरकारी संगठन/निजी/ स्टार्ट-अप श्रेणी में वेस्ट वारियर्स सोसायटी ने पहला, कीपिंग द एनवायरनमेंट इकोलॉजिकल (कीन) ने दूसरा और रेसिटी नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड तीसरा स्थान हासिल किया।

Also Read....  जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं

जबकि होटल/गेस्ट हाउस की श्रेणी में अहाना द कॉर्बेट वाइल्डरनेस ने पहला स्थान प्राप्त किया। शहरी स्थानीय निकाय श्रेणी में नगर पंचायत, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग ने पहला, नगर पालिका, शिवालिक नगर, हरिद्वार ने दूसरा और नगर पालिका, रामनगर, नैनीताल ने तीसरा स्थान हासिल किया।

Also Read....  सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास

सम्मान समारोह में संदीप साहनी, अध्यक्ष, होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन, उत्तराखंड, अशोक कुमार पाण्डेय, अपर निदेशक, शहरी विकास निदेशालय, उत्तराखंड और एस.एस.पाल, मुख्य पर्यावरण अधिकारी, उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को स्वच्छता पखवाड़ा अवार्ड से सम्मानित किया गया।

सतपाल महाराज पर्यटन मंत्री ने कहा कि पर्यटन विभाग के स्वच्छता पखवाड़े अभियान के तहत विभिन्न संस्थाओं व स्वयं सेवियों ने सराहनीय कार्य किए हैं। अपने कार्यों से उन्होंने अन्य प्रदेशवासियों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक व प्रेरित करने का काम किया है।

Also Read....  सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास

वहीं पूनम चंद अपर निदेशक उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद् ने कहा कि स्वच्छता पखवाड़े का उद्देश्य देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को उत्तराखंड में स्वच्छ और सुंदर वातावरण उपलब्ध कराना था। विभाग ने स्वयंसेवकों के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया गया था।