पर्यटन के क्षेत्र में काम करें प्रदेश के युवाः महाराज

412
Voice of Uttarakhand

उत्तरकाशी। प्रदेश के संस्कृति, धर्मस्व, पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज के जनपद में पहुँचने पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से जबरदस्त स्वागत किया।

प्रदेश के संस्कृति, धर्मस्व, पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज अपने तय कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को जनपद उत्तरकाशी पहुँचे। उनके यहाँ पहुँचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने माल्यार्पण, शॉल तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर जोरदार स्वागत किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने भाजपा
कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से कहा कि वह हमेशा से विभागीय अधिकारियों से कहते आए हैं कि हमें नीतियों में बदलाव किए जाने की आवश्यकता है ताकि छोटे-छोटे कार्यों को करने की इच्छा रखने वाले लोग भी लाभान्वित हो सकें।उन्होने कहा कि अधिकारियों तथा बड़े ठेकेदारों की सांठ-गांठ से विभागों में बड़े काम लगाए जाते है, लेकिन जमीन पर काम फिर वही छोटा व्यक्ति करता है और जब पेमेंट की बारी आती है तब बड़ा ठेकेदार भाग निकल जाता है और हमारा आदमी नुकसान में रहता है।

Also Read....  सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास

श्री सतपाल ने कहा कि युवाओं को पर्यटन के क्षेत्र में काम करने की आवश्यकता है। सरकार अनेक पर्यटन सर्किट विकसित करने जा रही है, आने वाला दशक उत्तराखंड का होने वाला है। सेना की भर्ती प्रक्रिया शुरू होनी वाली है, युवा इसमें भी भाग्य आजमाए।

Also Read....  जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं

विधायक सुरेश चौहान ने कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का स्वागत करते हुए उनसे आग्रह किया कि पंचायतों के सुदृढ़ीकरण से ही स्थानीय लोगों का विकास हो पाएगा। इसलिए पंचायतों को और अधिक मजबूत किए जाने की आवश्यकता है।

भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश चौहान ने कहा कि सतपाल महाराज राजनैतिक हस्ती के साथ साथ वैश्विक आध्यात्मिक हस्ती भी हैं। उनके उत्तरकाशी आगमन से हम सब का कल्याण होगा। उन्होने कहा कि चिन्याली सौड में पुलिस थाना जो अन्यत्र शिफ्ट हो रहा था उसे यथावत रखने का आदेश मंत्री जी के दिया है जिससे स्थानीय लोगों में खुशी है।

Also Read....  सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास

इस अवसर पर हरीश डंगवाल, लोकेंद्र बिष्ट, जयबीर चौहान, शैलेंद्र कोहली, बच्चन चौहान, सुरेंद्र पंवार, महावीर नेगी, बालशेखर नौटियाल, विक्रम रावत, धीरेंद्र रावत, विजयपाल मखलोगा, दिनेश रावत, देशराज बिष्ट, दुर्गेश सिलवाल, पवन नौटियाल, अजीतपाल पंवार, रामानंद भट्ट, सोबन राणा, सूरत गुसाई, राजेश राणा, राजेंद्र डंगवाल, हंसराज चौहान, लक्ष्मण भंडारी, मनोज चौहान, देवेंद्र चौहान सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।