अकेशिया पब्लिक स्कूल के नन्हें-मुन्ने बच्चों ने मनाया जन्माष्टमी पर्व

453

देहरादून। नन्हें-मुन्ने बच्चों द्वारा बुधवार को अकेशिया पब्लिक स्कूल नत्थनपुर में भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताऐं आयोजित की गयी जिसका संचालन कक्षा पांचवीं के छात्र रोहित सती के द्वारा किया गया। ओम और अशिया ने श्रीकृष्ण की लीलाओं को बताते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया।

Also Read....  मेडिकल कॉलेज की भूमि में अवैध खनन पर सख्ती, विधानसभा अध्यक्ष ने देर रात्रि किया स्थलीय निरीक्षण

छात्राओं ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित गीत प्रस्तुत किए और मनमोहक नृत्यों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर रंग बिरंगे परिधानों में बच्चों ने राधा कृष्ण की झांकी प्रस्तुत की।

Also Read....  शिकायत-बहुल क्षेत्रों की होगी जीआईएस मैपिंग, तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही - डीएम

स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती पूजा मारिया ने इस पर्व की बधाई देते हुए कहा कि कृष्ण के जीवन से हमें सदा कुछ सीखते रहना चाहिए।

Also Read....  श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि मानवता को आध्यात्मिक चेतना, नैतिक मूल्यों एवं जीवन के वास्तविक उद्देश्य से जोड़ने का माध्यम है। – मुख्यमंत्री धामी

इस अवसर पर विद्यालय के संचालक श्री मनमीत सिंह ढिल्लन, उपप्रधानाचार्या श्रीमती ममता रावत, राहुल शर्मा, धीरेन्द्र रावत सहित अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं एवं स्कूल के सभी छात्र-छात्राऐं उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY