उत्तराखंड राज्य में आफत की बरसात, सेनानायक SDRF, मणिकांत मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर सम्भाला मोर्चा

379
Voice of Uttarakhand

Dehradun –  उत्तराखण्ड राज्य में कल से हो रही मूसलाधार बारिश के उपरांत राज्य के विभिन्न जिलों में तबाही का मंजर है । कहीं मलबा आने से मकान क्षतिग्रस्त हो गए है तो कही उफनती नदी नालों में लोग फंस गए है। रातभर से SDRF टीम यद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य मे पूर्ण ततपरता से कार्य कर रही है। सेनानायक SDRF,  मणिकांत मिश्रा ने भी मोर्चा सम्भाला हुआ है। वह स्वयं,आपदा से सबसे ज़्यादा प्रभावित क्षेत्र में मालदेवता में रेस्क्यू आपरेशन की कमान संभाले हुए है। वही दूसरी और उन्होंने वाहिनी मुख्यालय के सभी अधिकारी/कर्मचारियों व SDRF कंट्रोल रूम को भी हाई अलर्ट पर रखा है और राज्य भर में गतिमान सभी रेस्क्यू आपरेशन की पल पल की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा रहे है।

वर्तमान समय में SDRF रेस्क्यू ऑपरेशन निम्न है:-

Also Read....  हाथीबड़कला बाजार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने व्यापारियों और स्थानीय लोगों को मिष्ठान वितरित कर दीपावली दी शुभकामनाएं

1. *जनपद देहरादून में ग्राम सरखेत,रायपुर में बादल फटने की सूचना पर SDRF टीम द्वारा मध्य रात्रि से ही रेस्क्यू ऑपेरशन चलाया जा रहा है। सरखेत ग्राम से 40 से अधिक लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। SDRF टीम का आपदा राहत बचाव कार्य अभी जारी है।*

2. *जनपद देहरादून,थानो -रायपुर रोड के बीच में पुल टूटने से एक व्यक्ति के फंसे होने की सूचना पर एसडीआरएफ टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। घटनास्थल पर फंसे हुए एक वाहन में 5 व्यक्तियों को सकुशल रेस्क्यू किया गया, जिसमे एक गर्भवती महिला को रेस्क्यू कर जॉलीग्रांट अस्पताल भिजवाया गया ।*

3.*जनपद पौड़ी, यम्केश्वर ब्लॉक अवी गांव मे नदी आने के कारण एक परिवार के फंसे होने की सूचना पर SDRF टीम द्वारा घटनास्थल कलिये रवाना है,मलबा आने के कारण मार्ग बाधित है।*

Also Read....  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत

4. जनपद पिथौरागढ़ में मल्लिका अर्जुन स्कूल के पास घरों में मलवा आने की सूचना पर एसडीआरएफ टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची जहां गौशाला की दीवार टूटने से एक गाय घायल हो गयी थी व एक बकरी दब गई थी।टीम द्वारा मलबा हटाकर ,बकरी के शव को निकालकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

5. जनपद टिहरी के गोदी कोठार गाव में एक गोशाला मे महिला के दबे होने की सूचना पर SDRF टीम घटनास्थल कलिये रवाना है।

6. चकराता क्षेत्र में , भारी बारिश के कारण पेड़ गिरने से यातायात अवरुद्ध हो गया था। SDRF टीम द्वारा मार्ग से पेड़ इत्यादि हटाकर यातायात सुचारू किया गया ।

7. जनपद देहरादून, लालपुल के पास जंगल गधेरा रिसोर्ट में कुछ लोगों के फसे होने की सूचना पर वाहिनी मुख्यालय से hc परविंद्र धस्माना के हमराह रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल कलिये रवाना है।

Also Read....  ओलंपस हाई ने उत्साह के साथ मनाया 27वां वार्षिक एथलेटिक्स मीट 2026-27

8. जनपद टेहरी में शिवपुरी से 3 किलोमीटर आगे NH 58 पेड़ गिरने से अवरुद्ध होने की सूचना पर SDRF पोस्ट बयासी से रेस्क्यू टीम घटनास्थल हेतु रवाना है।

9. जनपद उत्तरकाशी में डोडी ताल मार्ग पर एक विदेशी यात्री लापता होने की सूचना पर SDRF पोस्ट उजेली से टीम रवाना है।

10. जनपद टिहरी गढ़वाल में घनसाली से 10 किलोमीटर दूर पिल्के में 03-04 गाय फंसी होने की सूचना पर SDRF पोस्ट घनसाली से टीम घटनास्थल कलिये रवाना है।

11. जनपद टिहरी गढ़वाल के कुमालड़ा क्षेत्रान्तर्गत मलबा आने की सूचना पर वाहिनी मुख्यालय जॉलीग्रांट से रेस्क्यू टीम HC पंकज घिल्डियाल के हमराह तत्काल घटनास्थल कलिये रवाना हुई।

12. पशुलोक बैराज ऋषिकेश से SDRF पोस्ट ढालवाला टीम द्वारा एक अज्ञात शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।