यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का जेसीबी इंडिया लि. के साथ समझौता ज्ञापन

359
Voice of Uttarakhand

देहरादून-  यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने जेसीबी के ग्राहकों को उपस्कर वित्त प्रदान करने के लिए जेसीबी इंडिया लिमिटेड (जेसीबी) के साथ साझेदारी की है . साझेदारी के तहत यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और जेसीबी ने पारस्परिक रूप से अपने संसाधनों को एक साथ लाने और पारस्परिक लाभ के लिए एक-दूसरे के साथ जुड़ने पर सहमति व्यक्त की है. बैंक की व्यापक पहुंच से यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और जेसीबी दोनों को देश भर में जेसीबी मशीनों के क्रेताओं को सर्वोत्तम पेशकश प्रदान करने में मदद मिलेगी . जेसीबी इंडिया भारत में निर्माण संबंधी उपकरणों का सबसे बड़ा निर्माता है और ग्लोबल जेसीबी समूह यू.के. का हिस्सा है.

Also Read....  ओलंपस हाई ने उत्साह के साथ मनाया 27वां वार्षिक एथलेटिक्स मीट 2026-27

समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर श्री सी.एम. मिनोचा, मुख्य महाप्रबंधक, एमएसएमई, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और श्री अनुज तोमर, एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट और हेड – रिटेल फाइनेंस, जेसीबी इंडिया लिमिटेड ने मुंबई में हस्ताक्षर किए.

Also Read....  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत

इस अवसर पर श्री सी.एम.मिनोचा, सीजीएम, एमएसएमई, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, ने अपने संबोधन में कहा कि “हमारे मौजूदा और नए ग्राहकों के लिए उपस्कर वित्तपोषण को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा ‘बाजार नेतृत्व के लिए उत्कृष्ट उत्पाद’ के रूप में पहचाना गया है . जेसीबी इंडिया लिमिटेड के साथ यह गठबंधन जेसीबी और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया दोनों के ग्राहकों को बैंक की उपस्कर वित्तपोषण योजना के तहत अपनी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ पेशकश में सहायता करेगा।

Also Read....  हाथीबड़कला बाजार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने व्यापारियों और स्थानीय लोगों को मिष्ठान वितरित कर दीपावली दी शुभकामनाएं