बड़ी खबर 13 IAS व कुछ PCS अधिकारियों के दायित्वों में किया गया फेरबदल

414
Voice of Uttarakhand

देहरादून। राज्य शासन ने कई 13 आईएएस व कुछ पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल किया है। आईएएस आनंद बर्द्धन से अपर मुख्य सचिव राजस्व का दायित्व हटाया गया है, शेष विभाग उनके पास यथावत रहेंगे। आईएएस शैलेश बगोली से सचिव कृषि एवं कृषक कल्याण का दायित्व हटाया गया है। महानिदेशक सूचना व अपर सचिव सूचना पद से रणवीर सिंह चैहान को हटाते हुए आईएएस बंशीधर तिवारी को महानिदेशक सूचना व अपर सचिव सूचना बनाया गया है।

आईएएस डा. बीवीआरसी पुरुषोत्तम को सचिव कृषि एवं कृषक कल्याण का जिम्मा दिया गया है। आईएएस सचिन कुर्वे से सचिव खाद्व, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले और आयुक्त खाद्ध का दायित्व हटाया गया है, उनको सचिव राजस्व बनाया गया है। आईएएस बृजेश कुमार संत से उपाध्यक्ष एमडीडीए का दायित्व हटाया गया है। उन्हें सचिव खाद्ध, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दीपेंद्र कुमार चैधरी सचिव प्रभारी शहरी विकास बनाया गया है। डीएम देहरादून सोनिका को एमडीडीए उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। सविन बंसल को सचिव आपदा प्रबंधन बनाया गया है।