उत्तरकाशी- बर्निगाड के पास गहरी खाई खाई में गिरा वाहन, मौके पर SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन ज़ारी

333
Voice of Uttarakhand

Uttarkashi – आज को थाना पुरोला द्वारा SDRF को सूचना प्राप्त हुई कि पुरोला में बर्नीगाड के पास एक वाहन खाई में गिर गया है।

उक्त सूचना प्राप्त होने पर SDRF टीम तत्काल,उप निरीशक निरिंजन बर्थवाल के हमराह मय रेस्क्यू उपकरण सहित घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

Also Read....  प्रीतम सिंह के नेतृत्व में रायपुर विधानसभा में निकली उत्तराखंड न्याय यात्रा, वोट चोरी, अंकिता भंडारी हत्याकांड और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा

घटनास्थल पहुँचकर देखा गया की तहसील बड़कोट अन्तर्गत NH-123 पर स्थान चामी से लगभग 200 मीटर पीछे बर्निगाड के पास एक MG हेक्टर वाहन संख्या-यू0के0-07-एफ0सी-1215 जो रोड़ से लगभग 300 मीटर नीचे यमुना नदी में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।SDRF टीम ने त्वरित कार्यवाही की व रोप के माध्यम से खाई मैं उतरकर कार तक पहुंच बनाई व एक व्यक्ति को घायल अवस्था खाई से निकालकर स्ट्रेचर के माध्यम से सुरक्षित बाहर निकाला गया व तुरन्त 108 के माध्यम से अस्पताल पहुँचाया गया। दो व्यक्ति लापता है जिनकी सर्चिंग की जा रही है।

Also Read....  सोंग नदी की सेहत का 'बायो इंडिकेटर' प्रोजेक्ट से लगेगा पता: सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू

एस0डी0आर0एफ0,टीम द्वारा रेस्क्यू एवं खोजबीन कार्य गतिमान है। इसके अतिरिक्त उक्त लापता व्यक्तियों की खोजबीन हेतु SDRF पोस्ट डाकपत्थर से SDRF की डीप डाइविंग टीम घटना स्थल हेतु रवाना हुयी है।

Also Read....  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के समक्ष ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति देंगे भातखंडे संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थी, संस्कृति विभाग के समन्वय में चल रही विशेष तैयारी