बड़ी खबर पेपर लीक मामले में सरगना सादिक मूसा का गुर्गा लखनऊ से गिरफ्तार

376
Voice of Uttarakhand

देहरादून। उत्तराखंड अधीनसस्थ सेवा चयन आयोग के पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने इनामी सरगना सादिक मूसा के गुर्गे को लखनऊ से गिरफ्तार किया है। यह इस मामले में 34वीं गिरफ्तारी है। एसटीएफ की टीम ने अब तक गिरफ्तार अभियुक्तों के यहां छापेमारी से 92 लाख रुपये कैश बरामद कर लिया है। जबकि कुछ के ठीकानों पर अभी कार्रवाई जारी है।
एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह के अनुसार यूकेसीएसएसस पेपर लीक मामले में अब तक 34 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही पेपर लीक में अब तक कुल 92 लाख कैश बरामद किए जा चुके साथ ही पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्तगणों की करोड़ों की अवैध संपत्ति का भी पता लगाया गया। साथ ही दर्जनों बैंक अकाउंट को फ्रिज भी किया जा चुके हैं। एसटीएफ उत्तराखंड द्वारा उत्तर प्रदेश के नकल माफियों के अहम साथी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। आज पुख्ता साक्ष्य और टेक्निकल एविडेंस के आधार पर अभियुक्त संपन्न राव को एसटीएफ द्वारा गोमतीनगर लखनऊ से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त मूल रूप से गाजीपुर उत्तर प्रदेश का निवासी है और नकल सरगना सादिक मूसा का साथी है। अभियुक्त द्वारा परीक्षा से पहले अन्य अभियुक्त के साथ परीक्षा से पहले हरद्वानी में आकर रुकना और पेपर लीक करने में अहम भूमिका पाई गई है। एसटीएफ उत्तराखंड द्वारा ’अभियुक्त संपन्न से परीक्षा लीक प्रकरण से प्राप्त 3.80 लाख भी बरामद हुए है। एसटीएफ उत्तराखंड द्वारा पूर्व में गिरफ्तार अन्य अभियुक्त विपिन बिहारी के घर से परीक्षा में पेपर लीक के माध्यम से प्राप्त 6 लाख भी उसके लखनऊ स्थित आवास से बरामद किए गए है।

Also Read....  ब्रेकिंग न्यूज़ प्रदेश में मौसम फिर लेगा करवट, बारिश के साथ बर्फबारी के आसार