आपदाग्रस्त परिवारों को बालाजी सेवा संसथान ने राशन बांटें  

504
Voice of Uttarakhand

Dehradun  –   रायपुर ब्लॉक देहरादून के मालदेवता क्षेत्र के आसपास के गांव में बादल फटने के कारण आई आपदा में बहुत मकान क्षतिग्रस्त हो गए l कुछ मकान तो पूर्ण रूप से मलबे में तब्दील हो गए एवं कुछ आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए l इस आपदा में बहुत से परिवार बेघर हो गए आपदा में परिवारों की खाद्य सामग्री रुपया पैसा, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड, पशु मवेशी इत्यादि भी बह गएl बालाजी सेवा संस्थान देहरादून के द्वारा 40 परिवारों के मध्य खाद्य सामग्री वितरित की गई प्रत्येक परिवार को लगभग २० किलो का किट दिया गया जिसमे गेहूं का आता, चावल, दाल, सोयबीन बड़ी, चीनी, नमक, खाने का तेल, चायपत्ती , साबुन आदि रोज़मर्रा की सामान दिया गया ताकि वो सम्मान के साथ अपने घरों में बना कर खा सक।

Also Read....  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के समक्ष ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति देंगे भातखंडे संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थी, संस्कृति विभाग के समन्वय में चल रही विशेष तैयारी

बालाजी टीम द्वारा और जरुरत मंद परिवारों का सर्वेक्षण कर रहा है ताकि उन्हें जरुरी सामान मुहैया कराया जा सके . ञात हो की बालाजी सेवा संसथान हर महीने लगभग 200 टी बी एवं HIV-AIDS पीड़ित रोगियों के परिवारों को राशन बाँटने का काम करता है. कोविद के समय लगभग 21000 परिवारों को राशन मुहैया कराई गयी थी।

Also Read....  सोंग नदी की सेहत का 'बायो इंडिकेटर' प्रोजेक्ट से लगेगा पता: सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू