चंपावत के SDM लापता, गुमशुदगी दर्ज

280
Voice of Uttarakhand

चंपावत/देहरादून। उत्तराखंड के चंपावत जिले में एसडीएम सदर अनिल चन्याल लापता हो गए हैं। सोमवार को चंपावत कोतवाली में उनकी गुमशुदगी दर्ज की गई है। एसडीएम के अचानक लापता होने से प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।

Also Read....  कैंट सीट पर डॉ. जसविंदर सिंह गोगी की बढ़ती पकड़, सैकड़ों सिख-पंजाबी साथियों ने थामा कांग्रेस का दामन

एसपी देवेन्द्र पींचा ने बताया कि उनके सरकारी और निजी वाहन घर में ही खड़े मिले हैं। वे सुबह ऑफिस के लिए निकले थे। लेकिन नहीं पहुंचे। उनके काफी लंबे समय तक ऑफिस न पहुंचने और कोई संपर्क न होने पर उनकी गुमशुदगी दर्ज की गई है। वहीं, उनकी खोज के लिए पुलिस प्रशासन की तीन टीमें लगी हैं।

Also Read....  सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा - युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता