मेरे खून का एक-एक कतरा देश को समर्पित – रेखा आर्या

326
Voice of Uttarakhand

देहरादून –  आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर महिला सशक्तिकरण एवम् बाल विकास मंत्री रेखा आर्या राजकीय दून अस्पताल पहुंची जहाँ उन्होंने रक्तदान किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा की आज वह पहली बार अपना रक्तदान कर रही हैं। पहली बार रक्तदान करने पर उन्हे किसी तरह की दिक्कत नही हुई, कैबिनेट मंत्री ने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा की हर व्यक्ति को अपने जीवन मे रक्तदान अवश्य करना चाहिए। रक्तदान करने से कहीं ना कहीं हम किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा की आज हम सभी माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन सेवा पखवाड़ा के रूप मे मना रहे हैं। उन्होंने कहा की आज कई लोगो की जान सही समय पर खून उपलब्ध ना होने पर चली जाती है ऐसे में हम सभी यह संकल्प लें और समय समय पर रक्तदान करें जिससे किसी जरूरतमंद की जान बच सके । साथ ही उन्होंने कहा कि आज रक्तदान से बड़ा महादान इस दुनिया में नहीं है और उन्हें स्वयं आज पहली बार रक्तदान करने पर बड़ी प्रसन्नता हो रही है।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ

इस अवसर पर निदेशक एसके सिंह, डीपीओ अखिलेश मिश्रा, सीडीपीओ सिटी डॉ शिखा कंडवाल, डॉ शशि उप्रेती, डॉ. नेहा बत्रा, डॉ. एचएस भाटिया, महेंद्र भंडारी, दीपक राणा, निधि काला सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी और अस्पताल प्रशासन के अधिकारी ,कर्मचारी उपस्थित रहे।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ