पिथौरागढ़ में आदि कैलाश के यात्री मार्ग में फंसे, SDRF की टीम सुरक्षित लायी धारचूला।

304

Dharchula –  सूचना प्राप्त हुई कि आदि कैलाश यात्रा हेतु गए कुछ यात्री धारचूला से 03 किमी आगे पैदल मार्ग पर फंसे हुए है जिन्हें वापिस लाये जाने हेतू SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर SDRF टीम SI देवेन्द्र कुमार के हमराह तत्काल उक्त यात्रियों को सुरक्षित निकालने के लिए मोके के लिए रवाना हो गयी।

Also Read....  पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया

उक्त यात्री विगत कुछ दिनों से यात्रा मार्ग पर बूंदी में मौसम व रास्ते खराब होने के कारण फंसे हुए थे जोकि घबराये हुए भी थे।
SDRF टीम अत्यधिक विषम परिस्थितियों में लगभग 03 किमी पैदल मार्ग से होते हुए मोके पर पहुँची जहाँ 42 यात्री फंसे हुए थे।

Also Read....  उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ में बंपर प्रमोशन: त्रिभुवन सिंह रावत बने महाप्रबंधक, त्रिलोचन पाठक वरिष्ठ प्रबंधक, सतीश पुरोहित व सुशील तिवारी सहित 16 अधिकारियों/कार्मिकों को नई जिम्मेदारी

SDRF टीम द्वारा जिला पुलिस व NDRF की टीमो के साथ समन्वय स्थापित कर सभी यात्रियों को सांत्वना देते हुए उत्साहित कर अपने सुरक्षा घेरे में लेकर नारायण आश्रम के रास्ते से होते हुए सकुशल धारचूला पहुँचाया गया।

Also Read....  मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में महानिदेशक सूचना की अध्यक्षता में गठित समितियों द्वारा पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय

अत्यंत विपरीत परिस्थितियों में ससमय मिली सहायता के लिए, समस्त यात्रियों द्वारा SDRF का अत्यधिक आभार प्रकट किया गया।

LEAVE A REPLY