द पेसल वीड स्कूल द्वारा आईपीएससी बास्केटबॉल टूर्नामेंट की मेजबानी – चेयरमैन डॉ प्रेम कश्यप

469
Voice of Uttarakhand

Dehradun  — डॉ प्रेम कश्यप चेयरमैन, द पेसल वीड स्कूल ने प्रेस कांफ्रेंस में सूचित किया कि द पेसल वीड स्कूल अंडर – 14 लड़कों के लिए अखिल भारतीय राष्ट्रीय बास्केटबॉल टूर्नामेंट गुरुवार, 22 सितंबर, 2022 से शनिवार, 24 सितंबर, 2022 तक द पेसल वीड स्कूल के प्रांगण में आयोजित करने जा रहा है। उक्त टूर्नामेंट को कोविड महामारी के बाद पहली बार पुनर्जीवित किया जा रहा है।

Also Read....  माउंट मुकुट ईस्ट का ऐतिहासिक आरोहण कर लौटे भारतीय तटरक्षक बल एवं एचएमआई के संयुक्त अभियान दल का मुख्यमंत्री ने किया फ्लैग-इन

निम्नलिखित टीमें मेयो कॉलेज अजमेर, पाइनग्रोव सोलन हिमाचल प्रदेश, लॉरेंस स्कूल लवडेल, पंजाब पब्लिक स्कूल नाभा, यादवेंद्र पब्लिक स्कूल पटियाला, मॉडर्न स्कूल बाराखंभा रोड नई दिल्ली, एल के सिंघानिया एजुकेशन सेंटर गोटन राजस्थान, द एमराल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल, इंदौर मध्य प्रदेश, मोतीलाल स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स राय सोनीपत हरियाणा, वेल्हम बॉयज स्कूल देहरादून, यादवेंद्र पब्लिक स्कूल मोहाली और मेजबान द पेसल वीड स्कूल इस प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं।

Also Read....  नवरात्र के प्रथम एवं द्वितीय दिवस पर 2500 कन्याओं का पूजन महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने लिया 11 हजार कन्याओं के पूजन का संकल्प

डॉ. प्रेम कश्यप ने आगे बताया कि टूर्नामेंट का उद्घाटन समारोह गुरुवार, 22 सितंबर, 2022 को आयोजित किया जाएगा और फाइनल का आयोजन शनिवार, 24 सितंबर, 2022 को किया जाएगा।

Also Read....  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री धामी ने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ हरकी पैड़ी पर किया गंगा पूजन एवं आरती