5 बड़ी परिस्थितियाँ जिसमें गोल्ड लोन आपकी मदद कर सकता है – रवीश गुप्ता

259
Voice of Uttarakhand

Dehradun –  जीवन में कई बार ऐसी परिस्थितियाँ सामने आती हैं, जब हमें तात्कालिक खर्चों को पूरा करने के लिए बेहद कम समय में अतिरिक्त पैसों की ज़रूरत होती है। ऐसे हालात में, अक्सर व्यक्ति की नियमित रूप से होने वाली कमाई उस खर्च को पूरा करने के लिए कम पड़ जाती है, और उस समय कुछ आर्थिक सहायता की आवश्यकता होती है। ऐसे मामलों में, गोल्ड लोन एक बेहद काम आनेवाला विकल्प है क्योंकि यह सबसे तेज़ और गारंटी के साथ आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के स्रोतों में से एक है। औपचारिक संस्थानों द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले गोल्ड लोन बेहद कम समय में काफी लोकप्रिय हो गए हैं, जिसका श्रेय सुविधाजनक प्रक्रियाओं एवं ग्राहकों को मिलने वाले फायदों को जाता है।

आइए कुछ ऐसे उद्देश्यों पर एक नज़र डालें, जिनके लिए गोल्ड लोन सही मायने में उपयुक्त हैं:

Also Read....  संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां - मुख्यमंत्री

 

कारोबार का विस्तार: अक्सर व्यवसाय के विस्तार के लिए या कारोबार में अचानक नकद पैसों की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए अतिरिक्त धनराशि की ज़रूरत होती है। अचानक सामने आने वाली ऐसी परिस्थितियों से निपटने और कारोबार को सुचारु तरीके से चलाने में अतिरिक्त चलनिधि से काफी मदद मिलती है। ऐसे हालात में गोल्ड लोन काफी काम आ सकता है।

 

शैक्षिक आवश्यकताएँ: कभी-कभी पर्याप्त कोलैटरल नहीं होने या फिर क्रेडिट प्रोफ़ाइल के बेहतर नहीं होने की वजह से एजुकेशन लोन नहीं मिल पाता है। ऐसे हालात में, परिवार के किसी योग्य सदस्य के एक अच्छे कॉलेज में प्रवेश के लिए फीस जमा करना केवल कर्ज़ लेने से ही संभव हो सकता है, और यहीं पर गोल्ड लोन काफी मायने रखता है। गोल्ड लोन की रक़म चुकाने के लिए कई सुविधाजनक विकल्प उपलब्ध हैं, साथ ही दूसरे तरह के लोन की तुलना में इसकी ब्याज दरें काफी कम हैं।

Also Read....  उत्तराखण्ड आदि रंगोत्सव 2026 में जनजातीय संस्कृति, कला और परंपराओं का भव्य उत्सव

 

इलाज की ज़रूरत: अक्सर ऐसा देखा गया है कि जब परिवार में कोई बीमार पड़ जाए या किसी अनहोनी की वजह से दुर्घटना का शिकार हो जाए, तो उस स्थिति में इलाज के लिए बड़ी रक़म की ज़रूरत होती है। ऐसी परिस्थितियों में गोल्ड लोन सबसे पसंदीदा विकल्प हो सकता है, क्योंकि इसकी ब्याज दर कम है और इस तरह कर्ज़ लेने वाले व्यक्ति को ईएमआई (EMIs) के रूप में बड़ी रक़म नहीं चुकानी पड़ती है।

 

शादी: अक्सर परिवार में शादी-विवाह के मौके पर काफी पैसा खर्च करने की ज़रूरत होती है। अगर ऐसे मौके के लिए परिवार के पास पहले से जमा-पूँजी उपलब्ध नहीं है, तो उस स्थिति में व्यक्ति गोल्ड लोन का विकल्प चुन सकता है। ऐसे मौकों पर यह लोन संकटमोचक की भूमिका निभाता है, जिसके लिए सामान्य तौर पर बेहद कम केवाईसी KYC) दस्तावेज़ों के अलावा किसी अन्य दस्तावेज़ की ज़रूरत नहीं होती है।

Also Read....  मतदाता सूची से वंचित पात्र नागरिकों को जोड़ने के लिए चलेगा विशेष अभियान

 

छुट्टियाँ बिताना: किसी खूबसूरत स्थान पर छुट्टियाँ बिताने के लिए भी काफी रक़म खर्च करनी पड़ सकती है, जिसमें हनीमून से लेकर सुकून भरे पल बिताने के लिए विदेश में किसी जगह की यात्रा करना शामिल है। ऐसे में गोल्ड लोन काफी काम आता है, क्योंकि बिना किसी निश्चित उद्देश्य के गोल्ड लोन प्राप्त किया जा सकता है और अपनी ज़रूरत के अनुसार खर्च किया जा सकता है। यह देश-विदेश के किसी भी स्थान तक आने-जाने के लिए फ्लाइट पर होने वाले खर्च के साथ-साथ होटल में ठहरने जैसे खर्चों को पूरा करने की समस्या का सबसे अच्छा समाधान है।