दु:खद न्यूज़ केदरानाथ में हेलिकॉप्टर क्रैश, सात लोगों की मौत की सूचना !

422
Voice of Uttarakhand

केदारनाथ। उतराखंड में आज बड़ा हादसा हो गया। केदरानाथ में एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। बताया जा रहा है कि ये हादसा केदारनाथ से 2 किमी दूर गरुड़चट्टी में हुआ।
बता दें कि केदारनाथ से फाटा आ रहा आर्यन कंपनी का हेलीकॉप्टर मंगलवार को क्रैश हो गया। जिस वक्त हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ, तब उसमें पायलट समेत सात लोग सवार थे। सभी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। हेलिकॉप्टर क्रैश की वजह खराब मौसम को बताया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ये हेलिकॉप्टर केदारनाथ से फाटा जाने के लिए रवाना हुआ था। इसी दौरान हादसा हुआ है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही घटनास्थल के लिए प्रशासन और रेस्क्यू टीम रवाना हो गई है।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा