आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं और मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के खातों में की एक-एक हज़ार रुपये की प्रोत्साहन राशि हस्तांतरित – रेखा आर्या

348
Voice of Uttarakhand

देहरादून – दीवाली से पूर्व महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने प्रदेश में कार्यरत करीब 35 हजार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बड़ा तोहफा दिया है। एक और जहाँ कल मंत्री रेखा आर्या ने समस्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के खातों में अक्टूबर माह के मानदेय का डिबीटी के जरिये भुगतान किया तो वही आज अपने यमुना कॉलोनी स्थित शासकीय आवास पर विभागीय मंत्री ने समस्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के खातों में एक हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि का पीएफएएस के माध्यम से भुगतान किया। यह धनराशि कुल 3 करोड़ की है।

Also Read....  स्किल डेवलपमेंट से युवाओं को मिलेगा ग्लोबल मंचः जापान, जर्मनी और सऊदी अरब में 126 युवाओं को मिला रोजगार

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी का आभार और धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा की आज जिस प्रकार से माननीय मुख्यमंत्री जी ने आंगनबाड़ी बहनों को दीपावली पर एक हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि की घोषणा की निश्चित तौर पर इससे हमारी आंगनबाडी बहनों का मनोबल बढेगा और वह आर्थिक रूप से मजबूत होंगी।साथ ही उन्होंने कहा की विभागीय मुखिया होने के नाते उनकी हमेशा यह कोशिश रहती है कि वह विभागीय अधिकारियो, कर्मचारियों के हित में हर संभव कार्य करें। साथ ही मंत्री रेखा आर्या ने कहा की आंगनबाड़ी बहने विभाग की एक मजबूत कड़ी हैं,आंगनबाड़ी बहनों ने कोरोना काल हो और अन्य समय पर भी विभाग के कार्यों को सफल बनाने का कम किया है।आंगनबाड़ी बहनों के प्रति माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी गंभीर है और आज उन्ही के प्रयासों से इस दीपावली पर हम समस्त आंगनबाड़ी बहनों के लिए प्रोत्साहन राशि वितरित कर रहे हैं।

Also Read....  वृद्धजन परिवार के सुरक्षाकवच, उनके कारण ही घर में ईश्वर का वास होता है : मुख्यमंत्री

वही इस दौरान कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने विभागीय अधिकारियो क साथ बैठक भी की। बैठक में विभागीय कैबिनेट मंत्री ने सभी जिलों में बनने वाले छात्रावास, मिनी आंगनबाड़ी केन्द्रो के उच्चीकरण,आंगनबाड़ी कार्यक्रर्तियों को दिया जाने वाला प्रशिक्षण सहित कई विषयो पर चर्चा की। कैबिनेट मंत्री ने इस दौरान जिलों में बनने वाले छात्रावास का जल्द प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री ने कहा की छात्रावास के बनने से खिलाड़ियों को कई सुविधाएं मिलेगी साथ ही आंगनबाड़ी बहनों को प्रशिक्षण मिलने से विभागीय काम करने में आसानी होगी।

Also Read....  वृद्धजन परिवार के सुरक्षाकवच, उनके कारण ही घर में ईश्वर का वास होता है : मुख्यमंत्री

इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के सचिव श्री हरी चंद सेमवाल जी,उपनिदेशक एसके सिंह जी,डीपीओ श्री विक्रम सिंह जी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।