यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने एलआईसी म्यूचुअल फ़ंड के साथ किया करार

331
Voice of Uttarakhand

देहरादून –  यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी बैंक शाखाओं के माध्यम से म्यूचुअल फ़ंड उत्पादों के वितरण के लिए एलआईसी म्यूचुअल फ़ंड के साथ करार किया. एलआईसी म्यूचुअल फ़ंड के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ श्री टी. एस. रामकृष्णन की उपस्थिति में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के महाप्रबंधक श्री संजय नारायण और एलआईसी म्यूचुअल फ़ंड के कार्यपालक निदेशक और कारोबार प्रमुख श्री नित्यानन्द प्रभु द्वारा करार पर हस्ताक्षर किए गए.

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया तीसरे पक्ष आय में अच्छा कार्यनिष्पादन कर रहा है, और अपने ग्राहकों को विशिष्ट उत्पाद प्रदान करने के लिए बीमा और म्यूचुअल फ़ंड भागीदारों के साथ मिलकर काम कर रहा है. इस अवसर पर बात करते हुए, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के महाप्रबंधक श्री संजय नारायण ने बताया, ”यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में हमारे ग्राहकों को सदैव सर्वोत्तम उत्पाद प्रदान करने का हमारा प्रयास रहा है. हमें एलआईसी के साथ अपने गठ जोड़ की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है जो विशेष रूप से हमारे ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों के ग्राहकों के लिए शुभ संकेत होगा.” एलआईसी म्यूचुअल फ़ंड के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ श्री टी. एस. रामकृष्णन ने बताया, “हमें अपने म्यूचुअल फ़ंड उत्पादों की पेशकश करने के लिए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के साथ साझेदारी करते हुए खुशी हो रही है. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और एलआईसी एमएफ़ की देश भर में व्यापक पहुँच है, खासकर ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में, जो हमें बड़ी संख्या में निवेशकों तक पहुँचने में सक्षम बनाएगा.”

Also Read....  मुख्यमंत्री ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ

बैंक के बारे में:

8729 शाखाओं के साथ, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया कारोबार की मात्रा के मामले में समामेलन के बाद सार्वजनिक क्षेत्र का चौथा सबसे बड़ा बैंक है. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का कुल कारोबार सितंबर, 2022 तक 18 ट्रिलियन पार कर गया है. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया अत्यंत प्रतिस्पर्धी मूल्य निर्धारण के साथ अनुकूलित उत्पादों की पेशकश करने में सबसे आगे रहा है. कारोबार करने में आसानी के साथ अपने ग्राहकों को सशक्त बनाने के लिए बैंक ने कई डिजिटल पहल भी की हैं. हाल ही में डीएफ़एस द्वारा जारी ईज़ रैंकिंग में, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने विभिन्न मानकों के तहत अपने कार्यनिष्पादन में सुधार किया है, जिसका श्रेय बैंक अपने अत्यधिक प्रेरित कार्यबल के साथ- साथ अपनाई गई अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी पहलों को देता है.

Also Read....  मुख्यमंत्री ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ

एलआईसी म्यूचुअल फ़ंड के बारे में:

एलआईसी ऑफ इंडिया द्वारा 20 अप्रैल 1989 को स्थापित एलआईसी म्यूचुअल फ़ंड (एलआईसी एमएफ़), भारत में संचालित सबसे पुराने और अग्रणी म्यूचुअल फ़ंड में से एक है, जो बीमा उद्योग में विश्वसनीय ब्रांड भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा प्रायोजित है. एलआईसी एमएफ़ ऋण, इक्विटी, हाइब्रिड, निष्क्रिय और समाधान उन्मुख योजनाओं को कवर करते हुए 28 उत्पादों का सम्पूर्ण समूह पेश करता है. यथा 31 अक्तूबर, 2022 एलआईसी एमएफ़ की प्रबंधन के तहत औसत संपत्ति (एएयूएम),17,232 करोड़ रुपए है. एलआईसी एमएफ़ 31 शाखा कार्यालयों और 182 निवेशक सेवा केन्द्रों (यथा अक्तूबर -2022) के माध्यम से संचालित होता है.

Also Read....  मुख्यमंत्री ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ