मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने राजकीय वृक्ष बुंराश के पौधे का रोपण किया।

351
Voice of Uttarakhand

Dehradun –  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास परिसर में राजकीय वृक्ष बुंराश के पौधे का रोपण किया। सामान्यतः बुंराश ऊंचाई वाले स्थानों पर पाया जाता है। पहली बार मुख्यमंत्री आवास परिसर में बुंराश के पौधे का रोपण किया गया है। राजकीय उद्यान सर्किट हाऊस में भी मुख्यमंत्री के निर्देशों पर बुरांश के पौध रोपण किये गये हैं। इसके अलावा राजकीय उद्यान में बांज, देवदार, काफल, शहतूत, जामुन के पौधे भी लगाये जा रहे हैं।

Also Read....  प्रीतम सिंह के नेतृत्व में रायपुर विधानसभा में निकली उत्तराखंड न्याय यात्रा, वोट चोरी, अंकिता भंडारी हत्याकांड और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा