बर्फबारी के बीच भगवान बद्रीविशाल के दर्शन को पहुंची विधानसभा अध्यक्ष, माणा गांव का भी किया भ्रमण

300
Voice of Uttarakhand

बद्रीनाथ। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने आज सुबह बद्रीनाथ धाम पहुंच कर विशेष पूजा-अर्चना की उन्होंने यहां भगवान बद्री विशाल का आशीर्वाद लिया साथ ही प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की हैं।
बद्रीनाथ में बर्फबारी के बीच उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ने गुरुवार सुबह को गर्भग्रह में भगवान के दर्शन किएद्य उन्होंने इस दौरान परिसर मे बद्रीनाथ की सभी पूजाओं में प्रतिभाग किया। विधानसभा अध्यक्ष अपने गढ़वाल के तीन दिवसीय भ्रमण के दौरान बुधवार को भराड़ीसैंण में आयोजित राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित होने के बाद देर रात्रि बद्रीनाथ पहुंची थीद्य विधानसभा अध्यक्ष ने विधिवत पूजा अर्चना एवं प्रदेश की उन्नति व खुशहाली की कामना कीद्य इससे पूर्व बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अधिकारियों ने बद्रीनाथ धाम पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत किया एवं तुलसी माला, प्रसाद व बदरीनाथ के अंगवस्त्र भेंट किए। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने श्रद्धालुओं से बातचीत करते हुए उनकी यात्रा का जायजा भी लिया। इसके बाद उन्होंने देश के अंतिम गांव #माणा का भ्रमण किया और #भोटिया जनजाति की महिलाओं से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी