यूथ रॉक फाउंडेशन ने ब्रह्मकुमारी केंद्र देहरादून के सदस्यों के साथ एक संगोष्ठी का आयोजन किया

317
Voice of Uttarakhand

देहरादून-  देहरादून के सुभाषनगर स्थित ब्रह्मकुमारी केंद्र में बाल दिवस के अवसर पर “बाल दिवस 2022“ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में यूथ रॉक फाउंडेशन के संचालिका डॉ दिव्या नेगी घई प्रमुख वक्ता के रूप में मौजूद रही। बाल दिवस 2022 कार्यक्रम में देहरादून के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज किया एवं बच्चों ने बाल दिवस के महत्व को जाना। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ दिव्या ने मौजूद बच्चों को उनके जीवन में सफलता पाने एवं कुछ हासिल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सफल जीवन के 5 सूत्रीय फार्मूला के बारे में भी बच्चों को बताया उन्होंने कहा “ अगर जीवन में सफल होना है तो ईमानदार बनो, होशियार बनो, नियमित रूप से आगे बढ़ते रहो, हमेशा अपने सवालों के जवाब तलाशते रहो और उत्सुक बनो एवं नकारात्मक चीजों से दूर रहो।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ