चमोली – आदिबद्री शिलफाटा के पास खाई में गिरी कार, SDRF ने किया रेस्क्यू

338

Chamoli –   नियंत्रण कक्ष द्वारा SDRF टीम को सूचित कराया गया कि एक वैगनआर कार अनियंत्रित होकर खाई मे गिर गयी। रेस्क्यू हेतु SDRF की आवश्यकता है।

उक्त सूचना प्राप्त होते ही SDRF रेस्क्यू टीम मुख्य आरक्षी भगत सिंह कंडारी के हमारह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकारणों के घटनास्थल के लिए तत्काल रवाना हुई।

Also Read....  अग्निवीरों के सम्मान और उनके उज्ज्वल भविष्य के प्रति हमारी प्रतिबद्धता अटूट है।

घटनास्थल पर पहुँचकर देखा गया कि एक वैगनआर कार, वाहन नम्बर UK16A9723, लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिरी है । कार में 3 व्यक्ति सवार थे जिसमें से एक व्यक्ति को घायल अवस्था मे रेस्क्यू कर स्ट्रेचर बोर्ड के माध्यम से पैदल मार्ग द्वारा खाई से बाहर निकाला गया व 108 के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया एवं शेष दो व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी, जिनके शव टीम द्वारा बरामद कर जिला पुलिस को सुपुर्द किये गए।

Also Read....  नीट 2026 में आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) उत्तराखंड का दबदबा: देहरादून की दिव्यांशी चौधरी ने हासिल की (AIR) 605, 35 छात्र बने टॉप स्कोरर

घायल का नाम/पता –
1. ललित, उम्र 36 वर्ष, निवासी हल्द्वानी

मृतकों का नाम/पता –

1. उमेद सिंह नेगी उम्र – 45, निवासी विकासनगर देहरादून
2. हिमांशु उम्र – 45, निवासी देहरादून

Also Read....  रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस रेल सेवा का शुभारंभ

रेस्क्यू टीम का विवरण

1. मुख्य आरक्षी भगत सिंह कंडारी
2. आरक्षी अनूप कुमार
3. आरक्षी राजेंद्र सैलानी
4. आरक्षी हर्ष लाल
5. आरक्षी नरेंद्र लाल
6. पैरामीडिक्स विक्रम
7. चालक भूपेंद्र

मीडिया सेल SDRF

LEAVE A REPLY