टीएचडीसीआईएल द्वारा राईज इन उत्तर प्रदेश प्रदर्शनी, गाज़ियाबाद में स्टाल का प्रदर्शन

526
Voice of Uttarakhand

Rishikesh –  टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड द्वारा 22 से 24 नवंबर, 2022 तक गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश में आज़ादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित राईज इन उत्तर प्रदेश प्रदर्शनी भाग लिया गया | उक्त प्रदशनी में टीएचडीसीआईएल के केन्द्रीय संचार विभाग, ऋषिकेश द्वारा एक आकर्षक स्टाल प्रदर्शित किया गया ।

Also Read....  ओलंपस हाई ने उत्साह के साथ मनाया 27वां वार्षिक एथलेटिक्स मीट 2026-27

टीएचडीसीआईएल भारत की अग्रणी विद्युत उत्पादन कंपनियों में से एक है । टिहरी बांध एवं एचपीपी (1000मेगावाट), कोटेश्वर एचईपी(400 मेगावाट), गुजरात के पाटन में 50 मेगावाट एवं द्वारका में 63 मेगावाट की पवन विद्युत परियोजनाओं, उत्तर प्रदेश के झांसी में 24 मेगावाट की ढुकवां लघु जल विद्युत परियोजना एवं कासरगॉड केरल में 50 मेगावाट की सौर परियोजना के साथ टीएचडीसीआईएल की कुल संस्थापित क्षमता 1587 मेगावाट हो गई है ।

Also Read....  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत