राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के जनपद में भ्रमण कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी ने दिए दिशा-निर्देश

281
Voice of Uttarakhand

देहरादून। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के जनपद में भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी सोनिका ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में व्यवस्थाओं में नियुक्त किए गए मजिस्टेªेट, नोडल, लाईजनिंग आफिसर एवं विभिन्न व्यवस्थाओं में तैनात संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए उनके दायित्वों के सम्बन्ध में ब्रीफ किया। उन्हांेने अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का सक्रियता से निर्वहन करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि वीवीआईपी ड्यूटी में किसी प्रकार की लापरवाही के लिए कोई स्थान नहीं है इसलिए सभी अधिकारी अपने दायित्वों को भलीभांति समझते हुए उनका निर्वहन करेंगे। कहा कि अधिकारियों की जिन स्थानों पर ड्यूटी लगाई गई है वह अपने ड्यूटी स्थल का निरीक्षण कर लें तथा आपसी समन्वय करते विभिन्न व्यवस्थाएं संपादित कराएं। उन्होंने सभी अधिकारियों को ड्यूटी के संबंध में विस्तारपूर्वक ब्रीफिंग करते हुए दायित्वों की जानकारी दी। साथ ही निर्देशित किया कि महामहिम राष्ट्रपति के साथ आए अधिकारियों के साथ नियुक्त लाईजन अधिकारियों के साथ समन्वय करते हुए कार्यक्रम के दौरान व्यवस्था बनाये। उन्होंने सफाई, सड़क, विद्युत, पेयजल आपूर्ति, सौन्दर्यीकरण, कनैक्टिविटी दूरसंचार आदि व्यवस्थाओं से जुड़े विभागीय अधिकारियों को अपने-अपने कार्यों को सफलतापूर्वक समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डाॅ0 एस.के बरनवाल, सहित ड्यूटी में तैनात समस्त मजिस्ट्रेट एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read....  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के समक्ष ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति देंगे भातखंडे संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थी, संस्कृति विभाग के समन्वय में चल रही विशेष तैयारी