Big News पीएमएचएस संवर्ग के 61 डॉक्टरों की सेवा समाप्त

479
Voice of Uttarakhand

देहरादून। पीएमएचएस संवर्ग के 61 डॉक्टरों की सेवा समाप्त कर दी गई है। यह पिछले लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे थे। स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए।
राज्य सरकार ने प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा (पीएमएचएस) संवर्ग में तैनात 61 चिकित्सा अधिकारियों को बाहर करने का आदेश गुरुवार को जारी कर दिया। ये सभी बिना प्राधिकरण के अनुपस्थित थे। अतिरिक्त सचिव स्वास्थ्य, अमनदीप कौर ने एक अधिसूचना जारी की।

Also Read....  ओलंपस हाई ने उत्साह के साथ मनाया 27वां वार्षिक एथलेटिक्स मीट 2026-27