सीएम ने विभिन्न स्थानों पर जरूरतमंदों को कम्बल वितरित किये, रैन बसेरे का किया निरीक्षण

362
Voice of Uttarakhand

-ज़रूरतमंदों को कम्बल और गर्म कपङे़ उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें

देहरादून। शनिवार देर सांय #मुख्यमंत्री #पुष्कर सिंह धामी ने दून अस्पताल सहित देहरादून के विभिन्न स्थानों पर #ज़रूरतमंदों को #कम्बल वितरित किये। मुख्यमंत्री ने घंटाघर के समीप स्थित #रैन बसेरे व अन्य का भी औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्‍होंने रैन बसेरों में रुके लोगों से मुलाकात की और उनका हाल-चाल जाना। मुख्यमंत्री ने रैन बसेरों की स्थिति की भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को रैन बसेरो की स्थिति में और सुधार किये जाने के निर्देश दिये। साथ ही शहर में जगह-जगह अलाव जलाने की व्‍यवस्‍था करने के भी निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ने सभी जिलाधिकारियों और नगर आयुक्तों को निर्देश दिये हैं कि वे अपने जिलों और नगर क्षेत्रों में प्रमुख स्थलों पर अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करें और ज़रूरतमंदों को कम्बल और गर्म कपङे उपलब्ध कराना भी सुनिश्चित करें। कल पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल जी की जयंती और सुशासन दिवस से इस काम को अभियान की तरह लिया जाए। सीएम ने कहा कि बेघरों के सर्दी से बचाव की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कम्बल और गर्म कपङों का पर्याप्त प्रबंध किया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में एसडीएम और तहसीलदारो की जिम्मेदारी होगी। इस काम में आम जन का भी सहयोग लिया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अस्पतालों का भी अधिकारी निरीक्षण करें।

Also Read....  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के समक्ष ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति देंगे भातखंडे संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थी, संस्कृति विभाग के समन्वय में चल रही विशेष तैयारी