ब्रेकिंग न्यूज़ गांजा तस्करी करते हुए डाॅलफिन काॅलेज का छात्र गिरफ्तार

332
Voice of Uttarakhand

देहरादून –  पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  जनपद देहरादून के द्वारा जनपद मे नशे की बढती प्रवृत्ति पर रोकथाम हेतु चलाये जा रहे जन जागरूकता व तस्करों की गिरफ्तारी के अभियान के अंतर्गत प्रभावी कार्यवाही करने हेतु दिये गए आदेशों के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर महोदया के कुशल मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर महोदय के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक प्रेमनगर महोदय द्वारा थाना प्रेमनगर में गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 20/01/23 की सांय में 01 व्यक्ति को शक्ति विहार सुद्धौवाला के पास से दौराने चैकिंग पकडा,जिसकी तलाशी में उसके कब्जे से गांजा बरामद हुआ।पकडे व्यक्ति द्वारा बताया कि वह इंफाल मणिपुर का निवासी है और डाॅलफिन काॅलेज में एग्रीकल्चर कोर्स का अंतिम वर्ष का छात्र है।बरामदा गांजा को वह इंफाल से ही देहरादून लाया था,जिसमें से काफी मात्रा को वह नशे के आदी लोगों को बेच चुका है।अभियुक्त के विरुद्ध थाना प्रेमनगर पर धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया।अभि0 को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

Also Read....  फ़्लो बाज़ार 2026 का भव्य आगाज़, महिलाओं की प्रतिभा, वेडिंग फ़ैशन और उत्तराखण्ड की रचनात्मकता का दिखा संगम

अभियुक्त का विवरण
आकाश पुत्र कुंजरास निवासी होबम मणक थाना सिंगजमई इंफाल मणिपुर हाल शक्ति विहार सुद्धौवाला थाना प्रेमनगर देहरादून।उम्र 22 वर्ष

बरामद माल का विवरण
540 ग्राम गांजा

Also Read....  मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी