ब्रेकिंग मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के सख्त निर्देश पर यूकेपीएससी में AE/JE परीक्षा में हरिद्वार पुलिस की एसआईटी जांच के बाद हुआ मुकदमा दर्ज

304

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर एसआईटी हरिद्वार की जांच उपरांत आज थाना कनखल पर A E/JE परीक्षा प्रश्न पत्र लीक प्रकरण में 9 लोगो पर नामजद लोगो पर धारा 420, 409, 120b ipc 3/4 सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम, 7/8 भ्रष्टाचार अधिनियम 1988 में मुक़दमा दर्ज कर दिया गया है।

Also Read....  देहरादून शहर को जाम से मुक्त रखने को डीएम के आदेश; 14 अप्रैल को लच्छीवाला टोल प्लाजा, आशा रोडी बैरियर रहेगा टोल मुक्त

“हमारी सरकार पूरे सिस्टम को सुधारने के लिए कृत्संकल्प है। भर्तियों में गड़बडी करने वालो को कतई बख्शा नही जायगा। यूकेपीएससी की एई और जेई परीक्षाओं में शिकायते मिलने पर तुरंत जांच के आदेश दिए गए थे।मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। इनमें जो भी संलिप्त पाया जाएगा, उस पर सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। पहले भी विभिन्न भर्तियों में गड़बडी करने वालों को जेल भेजा गया है। ऐसी व्यवस्था बनाई जा रही है कि पूरे पारदर्शी और साफ सुथरे तरीके से भर्ती परीक्षाएं हो। भर्ती कैलेंडर जारी कर उसके अनुरूप परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। जल्द ही देश का सबसे कड़ा नकल विरोधी कानून लाया जा रहा है। प्रदेश के युवाओं के साथ कोई अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।”

Also Read....  12 अप्रैल को आयोजित होगी ‘ओल्ड इज़ गोल्ड नाइट’ संगीतमय शाम

LEAVE A REPLY