उत्तराखंड को विशेष सहायता के तहत 65.92 करोड़ रु. की स्वीकृति मिलने पर मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया

367
Voice of Uttarakhand

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड को विशेष सहायता के तहत 65.92 करोड़ रुपए तथा पूंजीगत परिव्यय के रूप में 72 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिलने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नई दिल्ली में उत्तराखंड भवन के निर्माण, टनकपुर बस टर्मिनल के निर्माण तथा इलेक्ट्रिक चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर सहित सार्वजनिक परिवहन आधारभूत संरचना के विकास के लिए केंद्र सरकार की ओर से यह सहायता उत्तराखंड के लिए महत्वपूर्ण है। देवभूमि उत्तराखंड का जन-जन, डबल इंजन की सरकार से निरंतर लाभान्वित हो रहा है। राज्य सरकार को केंद्र सरकार से प्रत्येक क्षेत्र में सहायता तथा सहयोग मिल रहा है।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ