श्री राम इन्स्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेन्ट, देहरादून, जोशीमठ के दैवीय आपदा से पीडित बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देगा।

346
Voice of Uttarakhand

देहरादून- (VOICE OF UTTARAKHAND) हमारे उत्तराखण्ड के जोशीमठ में दैवीय आपदा से पीड़ित परिवारों के बच्चों के लिये श्री राम इन्स्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेन्ट निरंजनपुर, देहरादून ने 30 सीटों पर एक वर्षीय होटल मैनेजमेन्ट पाठ्यक्रम में निःशुल्क उच्च स्तरीय शिक्षा प्रदान करने के साथ बच्चों को रोजगार परख बनाकर होटल इन्डस्ट्रीज में रोजगार देने का प्रयास किया जायेगा। हमारे उत्तराखण्ड के दैवीय आपदा से पीड़ित बच्चे एक वर्षीय होटल मैनेजमेन्ट में उच्च स्तर की शिक्षा प्राप्त कर अपने हुनर से अपने उत्तराखण्ड राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार की दिशा में आगे बढ़कर उत्तराखण्ड राज्य के सर्वांगीण विकास में योगदान देते हुये अपनी अलग पहचान बना सकेंगे। श्री राम इन्स्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेन्ट, देहरादून अपने उत्तराखण्ड राज्य के दैवीय आपदा पीड़ित बच्चों के उज्जवल भविष्य का निर्माण करने में हमेशा प्रयासरत रहेगा. इसी कामना के साथ श्री राम इन्स्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेन्ट, देहरादून के एम०डी० श्री तनिष्क गर्ग जोशीमठ के आपदा पीड़ित परिवारों एवं उनके बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ