मुख्यमंत्री से मिले बेरोजगार संगठन के प्रतिनिधि

341
Voice of Uttarakhand

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले बेरोजगार संगठन के प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री से बेरोज़गार संगठन के प्रतिनिधि मण्डल की वार्ता हुई। वार्ता सकारात्मक रही। मुख्यमंत्री ने कहा हमारी सरकार निष्पक्ष, नक़ल विहीन और पारदर्शी परीक्षा कराने के लिये प्रतिबद्ध है। देश का सबसे कड़ा नक़ल विरोधी क़ानून उत्तराखण्ड राज्य में लागू हो गया है। कल होने वाली पटवारी/लेखपाल भर्ती परीक्षा को शांति पूर्ण,निष्पक्ष और नकल विहीन कराने के लिये समस्त तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र तक आने-जाने के लिये नि:शुल्क परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कल की परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी अभ्यर्थियों के उज्वल भविष्य हेतु मेरी हार्दिक शुभकामनाएं हैं।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ