प्रसिद्ध रेस्टोरेंट चेन सोशल ने देहरादून में खोला अपना पहला आउटलेट

309
Voice of Uttarakhand

-रेस्टोरेंट में देखने को मिलेगी बैक टू क्लास थीम

देहरादून, – देहरादून की चकाचौंध में चार चाँद लगाने और दून वासियों को फ़ूड एंड बेवरेज का एक अद्भुत अनुभव देने के लिए, प्रसिद्ध रेस्टोरेंट चेन सोशल ने देहरादून के सेंट्रियो मॉल में अपना पहला आउटलेट खोल दिया है।

स्कूल कैपिटल ऑफ इंडिया कहे जाने वाले देहरादून को मध्यनज़र रखते हुए सोशल ने शहर के पहले आउटलेट को बैक टू क्लास थीम दी है। शहर की समृद्ध संस्थागत विरासत सोशल के हाइपरलोकल डिज़ाइन लैंग्वेज दृष्टिकोण के लिए एक अद्वितीय पृष्ठभूमि के रूप में कार्य करती है।

यहाँ यूनीक और आरामदायक बैठक प्रदान करने के लिए मेज कुर्सी के साथ साथ बंक बेड भी लगाए गए हैं, और मेन्यू को नोटिस बोर्ड पर लगाया गया है। इन सब के साथ साथ रोमांचक लाइव संगीत का अनुभव प्रदान करने के लिए एक कोर्टसाइड भी बनाया गया है। आउटलेट का अम्बिएंस ग्राहकों को अपने शिक्षकों, किताबों और गणित के फॉर्मूले की याद दिलाने पर मजबूर करता है। और यहाँ पर अंदर के साथ साथ बाहर बैठने के लिए भी आरामदायक सुविधा है, जहाँ से ग्राहक मसूरी की सुन्दर वादियों को देखते हुए अपने पसंदीदा व्यंजनों का लुत्फ़ उठा सकते हैं।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ

एजुकेशन हब कहे जाने वाले देहरादून से प्रेरणा लेकर, देहरादून सोशल को विभिन्न अनुभागों में विभाजित किया गया है, और प्रत्येक अनुभाग एक शैक्षिक परियोजना के एक हिस्से का प्रतिनिधित्व करता है। इन अनुभागों में बंक बेड वाला एक छात्रावास कमरा, लकड़ी की कुर्सियों सहित एक पुस्तकालय कक्ष, एक बहुउद्देशीय हॉल का प्रतिनिधित्व करता खेल और नृत्य कक्ष, पुरानी शैली की मेज़ों वाली एक कक्षा, थ्रीडी प्रिंटर से लैस एक मेकर्स रूम, एक शिक्षक लाउंज और एक आउटडोर खेल क्षेत्र शामिल हैं।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ

इस अवसर पर बात करते हुए, इम्प्रेसेरियो हैंडमेड रेस्टोरेंट्स के सीईओ मयंक भट्ट ने कहा, “जब हमने अपने ब्रांड सोशल को महानगरों के बाद किसी शहर में खोलने का सोचा तो हमें देहरादून शहर से बेहतर विकल्प नहीं मिला। यह शहर अपने आप में एक संस्थान है, और हम अंतत: हाइपरलोकल लुक और फील के साथ भारत के प्रमुख हैंगआउट स्पॉट को यहां लाकर बेहद खुश हैं। सोशल हमेशा से समान विचारधारा वाले लोगों के लिए एक मिलने-जुलने और बेहतरीन खान-पान प्रदान करने का स्थान रहा है। हमें विश्वास है कि देहरादून और आसपास के शहरों के लोग सोशल का खुले दिल से स्वागत करेंगे।”

Also Read....  मुख्यमंत्री ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ

अपने विचार साझा करते हुए, सेंट्रियो मॉल के प्रबंध निदेशक अमित अग्रवाल ने कहा, “हमें देहरादून सोशल के लॉन्च के लिए इम्प्रेसेरियो हैंडमेड रेस्टोरेंट्स के साथ साझेदारी कर बेहद ख़ुशी है। हमारे शहर देहरादून को वास्तव में सोशल जैसे ब्रांड की सख्त आवश्यकता थी। मुझे उम्मीद है कि हमारी स्थानीय विशेषज्ञता के साथ-साथ इम्प्रेसारियो के विजन और सर्वश्रेष्ठ-इन-क्लास ऑपरेशंस के माध्यम से देहरादून सोशल इस शहर का एक ब्लॉकबस्टर ब्रांड उभर कर आएगा।”

यहां के मेन्यू में मोमोपालूजा और अकमेड्स मेज़े प्लैटर जैसे व्यंजन निश्चित रूप से परिवार के साथ साथ युवाओं को खूब लुभाएंगे। द डोप नेग्रोनी, ओल्ड स्मोक और बुरांश सेवरी सोशल के देहरादून आउटलेट में उपलब्ध विशेष कॉकटेल हैं, जिन्हें यहाँ मौजूद पहाड़ी उत्पाद, जैसे बुरांश और हिमालयन गुलाबी नमक, से तैयार किया जाता है।