बर्फबारी कम होने के कारण रद्द करने पड़ रहे हैं औली गेमः महाराज

252
Voice of Uttarakhand

-औली में होने वाले नेशनल स्किन चैंपियनशिप रद्द

देहरादून। विश्व प्रसिद्ध स्कीइंग स्थल औली में होने वाले नेशनल स्किन चैंपियनशिप-2023 को बर्फ की खराब स्थिति के कारण रद्द कर दिया गया है।

उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि विश्व स्तर पर इस बार शीतकाल में बर्फबारी कम होने के कारण जनपद चमोली स्थित विश्व प्रसिद्ध हिमक्रीडा स्थल औली में भी बर्फबारी कम हुई है इसलिए 23 से 26 फरवरी तक होने वाले
नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप-2023 को रद्द कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में स्की एंड स्नो बोर्ड उत्तराखण्ड ने स्की और स्नो बोर्ड इंडिया की सभी संबद्ध इकाईयों को भी नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप-2023 के रद्द होने की सूचना दे दी है।

Also Read....  ओलंपस हाई ने उत्साह के साथ मनाया 27वां वार्षिक एथलेटिक्स मीट 2026-27

पर्यटन मंत्री श्री महाराज ने कहा कि विश्व प्रसिद्ध हिमक्रीडा स्थल औली में होने वाली नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप-2023 के लिए सरकार की पूरी तैयारियां थी लेकिन मौसम के साथ न देने के कारण बर्फबारी की खराब स्थिति को देखते हुए नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप को रद्द करना पड़ रहा है।

Also Read....  हाथीबड़कला बाजार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने व्यापारियों और स्थानीय लोगों को मिष्ठान वितरित कर दीपावली दी शुभकामनाएं