पैसिफिक मॉल डीडीएन में वेलेंटाइन वीक का किया गया आयोजन

280

देहरादून –  पैसिफिक मॉल देहरादून में वैलेंटाइन वीक का आयोजन किया, जिसमें देहरादून के कपल्स के लिए बैलून शॉवर और लाइव बैंड परफॉर्मेंस जैसे यादगार प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस पूरे सप्ताह में अलग-अलग गतिविधियों का भी आयोजन किया गया जिसमे देहरादून के लोगों ने उत्साह से भाग लिया। इसके अंतर्गत पैसिफिक वाइन एंड चीज़ फेस्टिवल का भी लोगों ने भरपूर आनंद उठाया।

Also Read....  देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी एवं केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने किया छठे 'लोक संवर्धन पर्व' का शुभारंभ

वैलेंटाइन वीक में प्रतिदिन लोगों की भारी भीड़ देखी गई, विशेष रूप से वैलेंटाइन सप्ताह मनाने के लिए पैसिफ़िक मॉल डीडीएन में काफी कपल्स आए। इस दौरान पैसिफिक मॉल डीडीएन ने शॉप एंड फ्लाई विद पैसिफिक के विजेता की भी घोषणा की भी घोषणा की गई, जिन्हें पेरिस की मुफ्त यात्रा टिकट मिलेगी।

Also Read....  राष्ट्रीय स्तर पर चमका उत्तराखण्ड FDA, अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को मिला Best Drug Controller of india राष्ट्रीय पुरस्कार

पैसिफ़िक ग्रुप के कार्यकारी निदेशक, श्री अभिषेक बंसल ने अपने विचार साझा करते हुए कहा, “पैसिफ़िक मॉल में वेलेंटाइन वीक आयोजित कर हमने देहरादून के लोगों को खुशियाँ मनाने का एक मौका दिया है। हमें यहाँ लोगों का भी भरपूर समर्थन मिला और यहाँ उन्होंने अपने परिवार के साथ और दोस्तों के साथ एक आनंद भरे पल को बिताया। हम आगे भी देहरादून के लोगों को ऐसे ही खुशियाँ देने का प्रयास करते रहेंगे।“

Also Read....  नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान : रेखा आर्या

LEAVE A REPLY