आप ने कैंटोनमेंट बोर्ड चुनाव के मद्देनजर प्रत्याशी मैदान में उतारने की घोषणा की ।

381
Voice of Uttarakhand

-30 अप्रैल को प्रस्तावित चुनाव की घोषणा के बाद प्रदेश कार्यालय में हुई बैठक संपन्न।

देहरादून – आज आम आदमी पार्टी ने कैंटोनमेंट बोर्ड के प्रस्तावित चुनाव के परिपेक्ष में प्रत्याशी मैदान में उतारने की घोषणा की इस संबंध में देहरादून के धर्मपुर स्थित प्रदेश कार्यालय मे 3 विधानसभाओं के कार्यकर्ताओं की बैठक प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट के नेतृत्व में संपन्न हुई ।

इस दौरान प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट ने 3 विधानसभाओं धर्मपुर, देहरादून कैंट एवं मसूरी के कार्यकर्ताओं को एकजुट होने एवं पूरी तैयारी के साथ चुनाव में जुटने का आह्वान किया ।

Also Read....  हाथीबड़कला बाजार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने व्यापारियों और स्थानीय लोगों को मिष्ठान वितरित कर दीपावली दी शुभकामनाएं

उन्होंने कहा कि कैंटोनमेंट बोर्ड चुनाव के लिए एक चुनाव संचालन कमेटी का निर्माण जल्द ही किया जाएगा ।

इस मौके पर डॉ आरपी रतूड़ी ने कहा कि चुनाव एक युद्ध की तरह होता है और युद्ध तभी जीता जाता है जब पूरे उत्साह एवं दमखम तैयारी के साथ युद्ध में उतरा जाए उन्होंने सभी पदाधिकारियों में अपने वक्तव्य से जोश भरने का काम किया

Also Read....  मुख्यमंत्री ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ

इस मौके पर देहरादून कैंट विधानसभा के प्रभारी रविंद्र सिंह आनंद ने सभी को कैंटोनमेंट बोर्ड से जुड़े तथ्यों के बारे में बताया एवं कैंट प्रभारी होने के नाते चुनाव को दमदार तरीके से लड़ाने का संकल्प भी लिया।

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष आजाद अली ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कार्यकर्ताओं को एकजुट हो चुनाव में लग जाने की बात कही ।

इस मौके पर पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विपिन खन्ना एवं कमलेश रमन ने भी अपने विचार रखे वही कैंट विधानसभा के विधानसभा अध्यक्ष सुरेंद्र बिंद्रा, धर्मपुर के विधानसभा अध्यक्ष सुशील सैनी ,और मसूरी विधानसभा के अध्यक्ष सीपी सिंह ने अभी तक की तैयारियों के बारे में पार्टी के शीर्ष नेताओं को अवगत कराया ।

Also Read....  ओलंपस हाई ने उत्साह के साथ मनाया 27वां वार्षिक एथलेटिक्स मीट 2026-27

इस मौके पर दीपक निमरानियां, हरकिशन सिंह,श्याम बाबू पांडे, सुदेश सैनी ,नासिर खान ,अशोक सेमवाल ,सुधा पटवाल ,अक्षय शर्मा, महिपाल सिंह ,शरद जैन ,गुलफाम मलिक ,राजेश कटारिया ,अजय जोन, बीएन शर्मा ,अनिल शर्मा, इकबाल राव ,सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।