बड़ी खबर 14 आईएएस, पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल, बंशीधर तिवारी को एमडीडीए उपाध्यक्ष का जिम्मा भी

390
Voice of Uttarakhand

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने 14 आईएएस, पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल किया है। आईएएस बंशीधर तिवारी को मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। उनके पास से प्रबंध निदेशक जीएमवीएन और निदेशक पंचायती राज का दायित्व हटाया गया है। श्री तिवारी के पास शेष विभाग यथावत रहेेंगे। देहरादून की डीएम सोनिका से मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष का दायित्व हटाया गया है। आईएएस संजय कुमार को निदेशक कौशल विकास एवं प्रशिक्षण हल्द्वानी की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी

आईएएस नंदन कुमार जो कि संयुक्त मजिस्ट्रेट देहरादून थे अब ज्वाइंट मजिस्टेªट मसूरी होंगे। आईएएस डा. मेहरबान सिंह बिष्ट से आयुक्त खाद्य का दायित्व हटाया गया है। पीसीएस बीएल फिरमाल से निदेशक समाज कल्याण की जिम्मेदारी हटाकर उन्हें निदेशक प्रशासन एवं मानीटरिंग, पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय उधमसिंहनगर और मुख्य कार्मिक अधिकारी पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पीसीएस विनोद गिरी गोस्वामी से निदेशक कौशल विकास एवं प्रशिक्षण हल्द्वानी का दायित्व हटाकर उन्हें प्रबंध निदेशक जीएमवीएन बनाया गया है।

Also Read....  उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात।