अपर मुख्य सचिव ने आगामी बजट सत्र के अवसर पर राज्यपाल के अभिभाषण की तैयारियों के संबंध में बैठक ली

290
Voice of Uttarakhand

देहरादून – अपर मुख्य सचिव  राधा रतूड़ी ने बुधवार को सचिवालय में आगामी विधानसभा बजट सत्र तथा माननीय राज्यपाल के अभिभाषण की तैयारियों के संबंध में बैठक ली | अपर मुख्य सचिव ने संबंधित अधिकारियों को जानकारी दी कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी विधानसभा बजट सत्र के लिए उचित व्यवस्था करने तथा सभी विभागीय सचिवों को नियोजन, वित्त तथा विधायी विभागों को सम्पूर्ण जानकारी समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं | अपर मुख्य सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सभी विभागीय सचिवों को अपने विभागों में ओनरशिप स्प्रिट के साथ काम करने का आग्रह किया है | बैठक में सचिव डा. आर मीनाक्षी सुंदरम, श्री शैलेश बगोली, डॉ राजेश कुमार सहित सभी विभागों के वरिष्ठ उच्चाधिकारी उपस्थित थे |

Also Read....  फ़्लो बाज़ार 2026 का भव्य आगाज़, महिलाओं की प्रतिभा, वेडिंग फ़ैशन और उत्तराखण्ड की रचनात्मकता का दिखा संगम