मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण के मुख्य मार्ग पर सफाई कर रहे स्वछता कर्मियों से बातचीत कर उनका हाल-चाल जाना।

232
Voice of Uttarakhand

देहरादून। राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराड़ीसैंण) से धामी सरकार समावेशी बजट पेश कर चुकी है। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आमजन को अधिक से अधिक समय देने की कोशिश करते हैं। आज भी कुछ इसी तरह का नजारा सुबह सवेरे भराड़ीसैंण परिसर में देखने को मिला। दरअसल, सीएम धामी सुबह की मॉर्निंग वॉक पर अपने चिर परिचित अंदाज में निकले तो इस दौरान वे उन तमाम स्वच्छता कर्मियों और पुलिस कर्मियों से मिले जिनके ऊपर भी सत्र के सफल संचालन की अहम जिम्मेदारी है। सीएम धामी ने इस दौरान स्वच्छता कर्मियों एव पुलिसकर्मियों से उनका हाल चाल जाना और शानदार सेवाएं देने पर उनकी हौसला अफजाई की। सीएम इस दौरान पूरे परिसर में घूमे और यहां चल रही गतिविधियों की जानकारी भी ली और जरूरी निर्देश भी दिए।
बता दें कि सीएम धामी जब जिला दौरों पर जाते हैं तो वे सुबह सवेरे आसपास के गांव आदि में जाकर धरातल पर जनता से सरकार का फीडबैक लेते हैं।