टिहरी पीएसपी (1000 मे.वा.) की प्रथम यूनिट के बॉक्‍सिंग अप के साथ टीएचडीसीआईएल ने हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धि

403
Voice of Uttarakhand

ऋषिकेश:  टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने 30 मार्च 2023 को 20:30 बजे 1000 मेगावाट के टिहरी पंप स्टोरेज परियोजना(पीएसपी) की प्रथम यूनिट (250 मेगावाट वेरिएबल स्पीड पंप टर्बाइन) के बॉक्सिंग अप के साथ एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की।

इस अवसर पर श्री.एल. पी जोशी, कार्यपालक निदेशक (टिहरी कॉम्प्लेक्स 2400मे.वा.), श्री अजय शुक्ला, परियोजना निदेशक (मैसर्स जीईएचएफ, मेसर्स जीईपीआईएल और मैसर्स एचसीसी के कंसोर्टियम), श्री ए. आर. गैरोला, अपर महाप्रबंधक(सीएम-पीएसपी), डॉ. ए.एन. त्रिपाठी, अपर महाप्रबंधक(मा.सं. एवं प्रशा., के.सं.), श्री मल्लिकार्जुन के, अपर महाप्रबंधक(ईएम एवं एचएम-पीएसपी), श्री एस.के. साहू, अपर महाप्रबंधक(ईएम एंड एचएम-पीएसपी) तथा टीएचडीसीआईएल और जीईपीआईएल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे ।
श्री एल.पी. जोशी, कार्यपालक निदेशक(टिहरी कॉम्प्लेक्स) एवं पीएसपी परियोजना प्रमुख ने पीएसपी की पूरी टीम को निष्‍ठा एवं कठिन परिश्रम के साथ प्रयास करने के फलस्‍वरूप प्राप्‍त इस उपलब्‍धि के लिए बधाई दी। उन्होंने इस प्रतिष्ठित परियोजना के क्रियान्वयन से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Also Read....  प्रीतम सिंह के नेतृत्व में रायपुर विधानसभा में निकली उत्तराखंड न्याय यात्रा, वोट चोरी, अंकिता भंडारी हत्याकांड और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा

यह भी उल्लेखनीय है कि टीएचडीसीआईएल ने 28 मार्च 2023 को टिहरी पीएसपी की 250 मेगावाट की दूसरी यूनिट के रनर के इरेक्शन को भी सफलतापूर्वक पूरा किया ।
इन महत्वपूर्ण लक्ष्यों की उपलब्धि ने टीएचडीसीआईएल को देश की पहली वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज परियोजना (1000 मेगावाट) को कमीशन करने की दिशा में एक कदम और करीब ला दिया है।

Also Read....  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के समक्ष ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति देंगे भातखंडे संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थी, संस्कृति विभाग के समन्वय में चल रही विशेष तैयारी

इस समय, उत्तराखंड में टिहरी बांध और एचपीपी (1000 मेगावाट), कोटेश्वर एचईपी (400 मेगावाट), गुजरात के पाटन में 50 मेगावाट और द्वारका में 63 मेगावाट की पवन विद्युत परियोजना, उत्तर प्रदेश के झांसी में 24 मेगावाट की ढुकवां लघु जल विद्युत परियोजना और केरल के कासरगोड में 50 मेगावाट की सौर विद्युत परियोजनाओं की कमीशनिंग के साथ 1587 मेगावाट की संस्थापित क्षमता हासिल कर टीएचडीसीआईएल देश में एक प्रमुख विद्युत उत्‍पादक है ।

Also Read....  सोंग नदी की सेहत का 'बायो इंडिकेटर' प्रोजेक्ट से लगेगा पता: सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू