टीएचडीसी लेडीज़ वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा जरुरतमन्द बच्चों में राशन व स्टेशनरी वस्तुओं का वितरण

373
Voice of Uttarakhand

ऋषिकेश : टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की लेडीज़ वेलफेयर एसोसिएशन, ऋषिकेश द्वारा स्वामी स्वतंत्रतानन्द आश्रम, शीशम झाड़ी, मुनि की रेती में जरूरतमंद बच्चों में स्कूल बैग, स्टेशनरी का सामान और खान-पान आदि की सामग्री बांटी गई | इस अवसर पर लेडीज़ वेलफेयर एसोसिएशन की मुख्य संरक्षिका श्रीमती चंचल विश्नोई, संरक्षिका श्रीमती सागरिका बेहेरा, एसोसिएशन की अध्यक्ष श्रीमती शिखा गोएल एवं कमेटी की अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं |

Also Read....  मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी

इस अवसर पर एसोसिएशन की मुख्य संरक्षिका श्रीमती चंचल विश्नोई ने कहा कि “सभी को ऐसे जरूरतमंद बच्चों की मदद के लिए आगे आना चाहिए क्योंकि यह बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं” | साथ ही उन्होंने बताया कि टीएचडीसी लेडीज़ वेलफेयर एसोसिएशन, ऋषिकेश आगे भी ऐसे बच्चों की पढ़ाई हेतु हर संभव सहयोग करता रहेगा |

Also Read....  उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात।

उल्लेखनीय है कि सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी संवेदना की अभिव्यक्ति प्रस्तुत करते हुए समय-समय पर टीएचडीसी का लेडीज़ वेलफेयर एसोसिएशन ऐसे पुनीत कार्यों को प्राथमिक देता रहा है

Also Read....  तुलाज़ इंटरनेशनल स्कूल में 13वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित, ‘शिव शक्ति – द इटरनल यूनियन’ की भव्य प्रस्तुति ने मोहा मन