एमजी मोटर इंडिया ने अपने स्मार्ट इलेक्ट्रिक वाहन का उत्पादन शुरू होने का संकेत देते हुए अपना पहला ‘कॉमेट’ पेश किया

282
Voice of Uttarakhand

-विश्वप्रसिद्ध जीएसईवी प्लेटफॉर्म पर आधारित स्मार्ट शहरी कम्युटर इलेक्ट्रिक वाहन

-सॉलिड स्टील चेसिस पर निर्मित, एमजी कॉमेट में ‘हाई स्ट्रेंथ वैहिकल बॉडी’ है

देहरादून । एमजी मोटर इंडिया ने अपने स्मार्ट इलेक्ट्रिक वाहन कॉमेट का उत्पादन शुरू करने की घोषणा की है, और गुजरात में हलोल प्लांट से इसकी पहली यूनिट सड़क पर उतार दी गई है। विश्वप्रसिद्ध जीएसईवी प्लेटफॉर्म पर आधारित, एमजी कॉमेट में इनोवेटिव और भविष्य की डिज़ाईन लैंग्वेज़ है, जो सभी का ध्यान आकर्षित करेगी।

जीएसईवी प्लेटफॉर्म की मुख्य विशेषताओं में से एक है इसकी बहुमुखी उपयोगिता और केबिन में विशाल जगह। इसलिए यह शहरी कम्युटर्स के लिए उत्तम है। यह प्लेटफॉर्म उपयोग को आसान बनाने पर ध्यान केंद्रित करके विकसित किया गया है, जो भीड़ भरी सड़कों पर सुगम मैन्योवरिंग और आसानी से पार्क करने की क्षमता प्रदान करता है। जीएसईवी प्लेटफॉर्म पर बने वाहन विश्व के बाजारों में बहुत सफल रहे हैं, और अभी तक इनकी 1 मिलियन से ज्यादा यूनिट्स बेची जा चुकी हैं।

Also Read....  अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का प्रहार, 13 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

जीएसईवी प्लेटफॉर्म के लिए सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता है। इसमें ठोस स्टील का ढांचा वाहन की बॉडी के लिए बहुत मजबूत आधार प्रदान करता है, और एयरबैग्स यात्रियों की अधिकतम सुरक्षा प्रदान करते हैं। एमजी कॉमेट में सुरक्षा का स्तर और ज्यादा बढ़ गया है। इसमें पूरी व्हाईट बॉडी में फैले 17 हॉट स्टैंपिंग पैनल हैं, जिससे वाहन की सुरक्षा और ज्यादा मजबूत बन जाती है।

Also Read....  दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार

पहला प्रोडक्शन कॉमेट वाहन सड़क पर उतारने के बारे में बीजू बालेंद्रन, चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, एमजी मोटर इंडिया ने कहा, ‘‘नीलसन द्वारा हाल ही में किए गए अर्बन मोबिलिटी हैप्पीनेस सर्वे में सामने आया कि आवागमन के मामले में शहरी कम्युटर्स की पसंद कंपैक्ट स्मार्ट वाहनों की ओर है। एमजी में हम इनोवेटिव और सस्टेनेबल मोबिलिटी समाधान प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। एमजी कॉमेट के साथ हम भविष्य का एक व्यवहारिक अर्बन इलेक्ट्रिक वाहन पेश करेंगे, जिसमें ड्राईविंग को मजेदार बनाने वाली अनेक विशेषताएं होंगी। प्रोडक्शन श्रृंखला से बाहर आने वाले पहले कॉमेट वाहन के साथ हमें भारत के एक नए ईवी भविष्य की शुरुआत करने की खुशी है।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा