एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक को आरबीआई से अधिकृत डीलर श्रेणी-I (एडी कैट- I) लाइसेंस प्राप्त हुआ

246
Voice of Uttarakhand

देहरादून-  एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक (एयू एसएफबी) ने आज स्टॉक एक्सचेंज को दी गई एक सूचना में घोषणा करते हुए कहा कि उसे भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से अधिकृत वितरक श्रेणी- I (एडी कैट- I) लाइसेंस प्राप्त हुआ है। यह लाइसेंस बैंक को फॉरेन करेंसी (एफसीवाई) लेनदेन करने और फॉरेन करेंसी मार्केट में काम करने की अनुमति देगा, जिससे बैंक अपने ग्राहकों को उत्पादों और सेवाओं की पेशकश के जरिये पूरा करेगा।

बैंक अब विदेशी मुद्रा सेवाओं की एक पूरी श्रृंखला की पेशकश करने में सक्षम होगा, जिसमें करेंसी एक्सचेंज, रेमिंटिस, फॉरेन एक्सचेंज कार्ड और विदेश व्यापार से जुड़ी सेवाएं शामिल हैं, जिसमें आयात और निर्यात क्रेडिट समाधान जैसे निर्यात के लिए वित्तीय सहायता (एक्सपोर्ट फाइनेंस), ट्रेड रिसिवएबल डिस्काउंट, खरीदार के लिए कर्ज (बायर्स क्रेडिट), आपूर्तिकर्ता के लिए कर्ज (सप्लायर्स क्रेडिट) आदि शामिल हैं। साथ ही लेटर ऑफ क्रेडिट, बैंक गारंटी, लेटर ऑफ अंडरटेकिंग आदि जैसे गैर-फंड आधारित उत्पादों की एक श्रृंखला है, जिससे इसके ग्राहकों की हर जरूरत को पूरा किया जा सके।

Also Read....  मसूरी विधानसभा के सालावाला में ₹181.74 लाख की लागत से आंतरिक मार्गों एवं नालियों के निर्माण कार्यों का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास

एडी-I लाइसेंस बैंक के लिए निर्यात/आयात में शामिल ग्राहकों की नई श्रेणी को अपने साथ जोड़ने का अवसर प्रदान करेगा जिन्हें बैंक अब तक सेवा नहीं दे सका है। इसके अतिरिक्त विदेश व्यापार कर रहे बैंक के मौजूदा ग्राहकों को इससे अत्यधिक लाभ होगा। नई सेवाओं की अतिरिक्त सुविधा और लचीलापन, उद्योग-अग्रणी वीडियो बैंकिंग प्लेटफॉर्म और AU 0101 ऐप सहित बैंक विभिन्न डिजिटल और भौतिक चैनलों के माध्यम से ये लेनदेन करने में सक्षम होगा।

इस उपलब्धि पर टिप्पणी करते हुए एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के एमडी और सीईओ श्री संजय अग्रवाल ने कहा, “हम इस लाइसेंस को प्राप्त करने पर बहुत खुश हैं क्योंकि यह हमें अपने उत्पादों और सेवाओं की सीमा का विस्तार करने और विशेष रूप से विदेश व्यापार और विदेशी बाजारों से जुड़े लोगों की बदलती जरूरतों के मद्देनजर हमे अपने ग्राहकों की बेहतर सेवा करने की सुविधा देगा। यह लाइसेंस आज जिस मौके पर मिला है उससे बेहतर समय इसके लिए नहीं हो सकता था क्योंकि हम अपनी कंपनी की स्थापना के 28 वर्ष और हमारी बैंकिंग यात्रा की 6 वीं वर्षगांठ मना रहे हैं।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ-2026 एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग

सितंबर 2015 में एसएफबी लाइसेंस प्राप्त करने के बादयह हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण मील का पत्थर है और पिछले 6 वर्षों में बैंक की प्रगति का एक प्रमाण है क्योंकि बैंक ने हमेशा ग्राहक-केंद्रित उत्पाद और सेवाएं प्रदान करने पर जोर दिया है। यह लाइसेंस बैंक को अपने ग्राहकों को उत्पाद और समाधान की व्यापक रेंज प्रदान करने की दिशा में पूर्ण करेगा।

Also Read....  जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं

यह लाइसेंस न केवल हमारे मौजूदा ग्राहकों को अत्यधिक लाभान्वित करेगा, बल्कि बैंक को छोटे और मध्यम उद्यम (एसएमई) ग्राहकों की एक नई श्रेणी प्राप्त करने की सुविधा देगा, जो निर्यात या आयात से संबंधित कारोबार में लगे हुए हैं, उन्हें ट्रेजरी और हेजिंग से संबंधित संपूर्ण व्यापार समाधान और फॉरेन करेंसी सेवाएं प्रदान करेगा। इसके अलावा, बैंक अपने एनआरआई ग्राहकों के लिए एनआरई / एनआरओ खाते खोलने, एफसीएनआर जमा की पेशकश और फॉरवर्ड कॉन्ट्रैक्ट बुक करने और हेजिंग समाधान प्रदान करने सहित सेवाओं की सीमा का विस्तार करने में सक्षम होगा।

पूरे बैंक की ओर से मैं इस अवसर पर रिजर्व बैंक, ग्राहकों, निवेशकों और बैंक के निदेशक मंडल को उनके निरंतर विश्वास और विश्वास को बनाए रखने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।”

please visit: www.aubank.in