पर्यटन मंत्री महाराज ने यूकाडा के वित्त नियंत्रक सैनी की मृत्यु पर दुख जताया

229
Voice of Uttarakhand

-कहा पूर्व में घटित किसी भी प्रकार की दुर्घटनाओं की पुनरावृति दोबारा ना हो

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने केदारनाथ धाम में हेलीकॉप्टर की चपेट में आने से उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) के वित्त अधिकारी अमित सैनी की दुखद मृत्यु पर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) के वित्त अधिकारी अमित सैनी की दुखद मृत्यु पर वह बेहद व्यथित हैं। उन्होंने कहा कि ईश्वर उनके परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

Also Read....  सोंग नदी की सेहत का 'बायो इंडिकेटर' प्रोजेक्ट से लगेगा पता: सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू

महाराज ने कहा कि चार धाम यात्रा की शुरुआत हो चुकी है ऐसे में अधिकारियों, कर्मचारियों और हेलीकॉप्टर सेवा प्रदाता कंपनियों को बेहद सावधानी से कार्य करने की आवश्यकता है। यात्रा काल के दौरान हर प्रकार की गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। पूर्व में घटित किसी भी प्रकार की दुर्घटनाओं की पुनरावृति दोबारा ना हो इस बात का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए।

Also Read....  दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार