एयरटेल ने सिक्योर मीटर के साथ की साझेदारी

299
Voice of Uttarakhand

देहरादून। भारती एयरटेल (“एयरटेल”) ने मंगलवार को नैरो बैंड-इंटरनेट ऑफ थिंग्स (एनबी-आईओटी) सेवाएं शुरू करने के लिए सिक्योर मीटर के साथ अपनी साझेदारी की घोषणा की, जो स्मार्ट मीटर समाधान के माध्यम से बिहार में 13 लाख घरों में ये सेवाएं पहुंचाएगी। यह परिनियोजन भारत में पहला एनबी-आईओटी समाधान होगा जो एक संकरे बैंड पर बिना रुके कनेक्टिविटी देने के विकल्प के साथ होगा जो 2जी और 4जी पर काम करेगा और वास्तविक समय की कनेक्टिविटी और महत्वपूर्ण डेटा के निर्बाध हस्तांतरण को सुनिश्चित करेगा।

Also Read....  प्रीतम सिंह के नेतृत्व में रायपुर विधानसभा में निकली उत्तराखंड न्याय यात्रा, वोट चोरी, अंकिता भंडारी हत्याकांड और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा

एनबी-आईओटी, 3 जीपीपी द्वारा विकसित एक कम डाटा खर्च में काम करने में सक्षम, विस्तृत क्षेत्र, रेडियो नेटवर्क तकनीक है जो स्मार्ट मीटर सहित इंटरनेट ऑफ थिंग्स उपकरणों और सेवाओं की एक विस्तृत विविधता को सक्षम बनाती है।

एयरटेल बिजनेस के डायरेक्टर और सीईओ अजय चितकारा ने इस मौके पर कहा, “इंटरनेट ऑफ थिंग्स एयरटेल कारोबार के लिए सबसे तेजी से बढ़ने वाले व्यापार के क्षेत्रों में से एक है। नैरो बैंड-इंटरनेट ऑफ थिंग्स में यह उद्यम देश में सबसे बड़े सेल्युलर इंटरनेट ऑफ थिंग्स कारोबारी के रूप में हमारी साख को मजबूत करता है, साथ ही इससे हमें स्मार्ट मीटर में निवेश करने वाली पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों की पसंदीदा भागीदार के रूप में अपनी दावेदारी प्रस्तुत करने में मदद मिलेगी। हम भारत के ऊर्जा परिवर्तन में एक सक्रिय हिस्सा बनने की आशा करते हैं।”

Also Read....  दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार

सिक्योर मीटर्स की ज्वाइंट एमडी अनन्या सिंघल ने कहा, “हम उत्तर बिहार में अपने स्मार्ट मीटर रोलआउट में एनबी-आईओटी सेवाओं के कार्यान्वयन के लिए एयरटेल के साथ साझेदारी से बहुत खुश हैं। शानदार सेवाएं प्रदान करने के लिए उनकी विशेषज्ञता, कारोबारी समझ और अपने काम के प्रति समर्पण ने सुनिश्चित किया है कि हमने एक साथ नई तकनीक की बारीकियों को सीखा है और एक सफल लॉन्च किया। उन्होंने कहा कि एयरटेल का एनबी-आईओटी प्लेटफॉर्म भविष्य के लिए तैयार है और 5जी के लिए इसे बढ़ाया भी जा सकता है। एयरटेल के एनबी-आईओटी प्रस्ताव में इसका उन्नत आईओटी प्लेटफॉर्म द एयरटेल आईओटी हब भी शामिल है, जिसे एडवांस मीटरिंग इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विस प्रोवाइडर्स (एएमआईएसपी) की जरूरतों के अनुरूप बनाया गया है।

Also Read....  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के समक्ष ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति देंगे भातखंडे संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थी, संस्कृति विभाग के समन्वय में चल रही विशेष तैयारी