प्रभारी मंत्री ने शिविर में वन, श्रम, विद्युत विभाग के अधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर मांगा स्पष्टीकरण कहा कि स्पष्टीकरण का जवाब नही देने पर की जाएगी कठोर कार्यवाही

375
Voice of Uttarakhand

-नैनीताल की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने सुनी जनता की समस्याएं,अधिकारियों को समस्याओं के जल्द निराकरण के दिये निर्देश

-प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने मानसखंड झांकी को फ्लैग ऑफ कर किया रवाना

-सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध- रेखा आर्या

हल्द्वानी –  आज नैनीताल जनपद की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या हल्द्वानी पहुंची जहां उन्होंने सर्वप्रथम गणतंत्र दिवस परेड-2023 में प्रथम स्थान पर रही उत्तराखण्ड राज्य की झांकी ‘मानसखण्ड’ को इंटर कॉलेज, कुंवरपुर से जनपद के मुख्य स्थानों पर प्रदर्शन हेतु फलैग ऑफ किया।यह झांकी 26 अप्रैल से 28 अप्रैल तक जनपद के ब्लॉक मुख्यालयों एवं मुख्य शहरों में मानसखण्ड झांकी का प्रदर्शन जनमानस के सम्मुख किया जाएगा।प्रभारी मंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड स्थापना के 22 वर्ष के इतिहास में पहली बार उत्तराखण्ड राज्य की झांकी को देश के कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की ऐतिहासिक परेड के अवसर पर पहला स्थान प्राप्त होना सभी उत्तराखण्डवासियों की एक बड़ी उपलब्धि है।

Also Read....  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के समक्ष ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति देंगे भातखंडे संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थी, संस्कृति विभाग के समन्वय में चल रही विशेष तैयारी

इसके बाद मंत्री रेखा आर्या ने सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत पूरन सिंह मोहन सिंह इन्टर कालेज कुंवरपुर गौलापार में आयोजित कार्यक्रम में आम जनमानस से रूबरू होकर उनकी समस्याओं को सुना और समस्याओं का समाधान मौके पर किया।वही कुछ नीतिगत समस्यायें थी जिनका शासन स्तर से समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

जनता दरबार/बहुउददेशीय शिविर में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि अधिकारी समस्याओं को समस्या ना रखकर उनका समाधान करें। उन्होंने अधिकारियों से कहा हमें संवेदनशीलता को अपनाना चाहिए सभी को कर्तव्य बोध के साथ कार्य करना होगा तभी हम सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के प्रत्येक ब्लाक तक के व्यक्ति/महिला तक पहुचा सकते हैं। प्रभारी मंत्री ने शिविर में वन, श्रम, विद्युत विभाग के अधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण मांगा और कहा कि स्पष्टीकरण का जवाब नही देने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी।

Also Read....  प्रीतम सिंह के नेतृत्व में रायपुर विधानसभा में निकली उत्तराखंड न्याय यात्रा, वोट चोरी, अंकिता भंडारी हत्याकांड और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा

वहीं शिविर में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा रीता नौला, प्रियंका, बबीता, आरती आदि महिलाओं को महालक्ष्मी किट दिये गये। सरकार जनता के द्वारा कार्यक्रम मे स्वास्थ्य, बाल विकास, कृषि, डेयरी, सहकारिता, उद्यान, महिला स्वयं सहायता समूह,राजस्व, समाज कल्याण,खण्ड विकास, पशुपालन, आयुर्वेदिक विभाग के साथ विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा औषधि एवं उपकरण वितरित किये गये।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा

कार्यक्रम में विधायक डा0 मोहन सिंह बिष्ट, अध्यक्ष जिला पंचायत बेला तोलिया, ब्लाक प्रमुख रूपादेवी, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, समीर आर्या, मुकेश बोरा, मुकेश बेलवाल, बसंत सनवाल, प्रकाश गजरौला, भुवन प्रसाद, प्रताप रैक्वाल, हरीश गंगोला, नरेन्द्र मेहरा, पानसिंह मेवाडी, जेड ए वारसी, प्रधानाचार्य पंकज बेलवाल के साथ ही जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, एसएसपी पंकज भटट, मुख्य विकास अधिकारी डा0 संदीप तिवारी, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 भागीरथी जोशी, मुख्य शिक्षा अधिकारी केएस रावत, उपजिलाधिकारी मनीष कुमार सहित अधिकारीगण व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।