अकेशिया पब्लिक स्कूल के छात्रों ने मनाया श्रमिक दिवस

261
Voice of Uttarakhand

देहरादून 01 मई, 2023। अकेशिया पब्लिक स्कूल नत्थनपुर नेहरूग्राम देहरादून में सोमवार को विद्यालय के छात्र-छात्राओं व शिक्षकों द्वारा श्रमिक दिवस मनाया गया।

विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा मजदूरों के महत्व को लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर सम्मान के रूप में प्रधानाचार्या द्वारा विद्यालय के सहायक कर्मचारियों को उपहार भेंट किए गए।

Also Read....  16 और 17 अक्टूबर को आयोजित होगा फिक्की फ्लो बाज़ार 2026

विद्यालय की प्रधानाचार्या पूजा मारिया ने बच्चों को मजदूर दिवस के महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि सभी को मजदूर वर्ग की मेहनत व समर्पण का सम्मान व सराहना करनी चाहिए।

Also Read....  विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण देने के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की जाएः मुख्य सचिव

इस मौके पर विद्यालय के संचालक मनमीत सिंह ढिल्लन, प्रधानाचार्या पूजा मारिया, उपप्रधानाचार्या ममता रावत सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ, सहायक कर्मचारी उपस्थित रहे।