मुख्यमंत्री धामी ने ICSE एवं ISC की बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले प्रदेश के सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी

328
Voice of Uttarakhand

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आईसीएसई एवं आईएससी की बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले प्रदेश के सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी है एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थी जीवन के हर पथ पर सफलता प्राप्त करते हुए देश-प्रदेश का नाम रोशन करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षा में जिन विद्यार्थियों को कम अंक प्राप्त हुए हैं वे छात्र निराश ना हों और परिश्रम करते रहें। जीवन का प्रत्येक क्षण हमें अनुभव और अवसर दोनों प्रदान करता है।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी