शिक्षा के लिए हर प्रकार से सहायता का वादा – मनमीत ढिल्लन

431
Voice of Uttarakhand

-दसवीं की परीक्षा में सफल छात्रों दी बधाई

देहरादून। अकेशिया पब्लिक स्कूल नत्थनपुर नेहरूग्राम में बोर्ड की परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान के लिए विद्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त विद्यार्थी, शिक्षक-शिक्षिकाऐं व अभिभावक मौजूद रहे।

Also Read....  ओलंपस हाई ने उत्साह के साथ मनाया 27वां वार्षिक एथलेटिक्स मीट 2026-27

इस मौके पर स्कूल की प्रधानाचार्या पूजा मारिया ने हाईस्कूल के शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम के लिए शिक्षकों व छात्रों को बधाई दी। उन्होंने विद्यालय में 10वीं की परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Also Read....  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत

विद्यालय के प्रबंधक मनमीत सिंह ढिल्लन ने सभी शिक्षकों व बच्चों को बधाई दी और उन्होंने कहा कि शिक्षक सदैव बच्चों का मार्ग दर्शन करते रहें। उन्होंने इस मौके पर सभी के साकारात्मक प्रयास को सहराया व छात्रों को शिक्षा को लेकर हर प्रकार से सहायता करने का वादा किया।

Also Read....  हाथीबड़कला बाजार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने व्यापारियों और स्थानीय लोगों को मिष्ठान वितरित कर दीपावली दी शुभकामनाएं

इस मौके पर उपप्रधानाचार्य ममता रावत ने भी बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन में रहकर शिक्षण ग्रहण करने की प्रेरणा दी।