जी 20 सम्मेलन में प्रतिभाग करने नरेंद्रनगर पहुंचे 64 विदेशी मेहमान, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर तिलक व पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

420
Voice of Uttarakhand

देहरादून। राज्य में आयोजित हो रहे जी 20 सम्मेलन में प्रतिभाग करने आज जी 20 सदस्य देशों के 62 प्रतिनिधिमंडल का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट देहरादून पर आगमन हुआ। जी 20 सम्मेलन में प्रतिभाग करने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल, मेहमानों का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर तिलक, पुष्प वर्षा एवं तुलसी की माला पहना कर लोक संस्कृति से  स्वागत अभिनंदन किया। राज्य की लोक संस्कृति एवं जीवन शैली से रूबरू होते हुए, प्रतिनिधि मंडल मेहमानों एयरपोर्ट परिसर में राज्य की स्थानीय लोक संस्कृति कार्यक्रम का लुत्फ उठाते हुए नृत्य में शामिल हुए तस्वीर खिचवाई।
इसके उपरांत प्रतिनिधिमंडल मेहमानों को फिलिट की अगुवाई के साथ वाहनों के माध्यम से नरेंद्रनगर के लिए रवाना किया, मार्ग पर स्थानीय लोगों, महिलाओं, एवं विद्यालय के छात्र छात्राओं ने उत्सव की तरह फूल वर्षा एवं राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर, हर्ष उल्लास के साथ जी 20 सम्मेलन में प्रतिभाग करने पंहुचे विदेशी मेहमानों का गर्मजोशी  से स्वागत किया। इसके उपरांत विदेशी मेहमान नरेंद्र नगर स्थित  मुख्य कार्यक्रम स्थल होटल वेस्ट इन पहुंचे जहां उनका परंपरागत तरीके से गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

Also Read....  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के समक्ष ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति देंगे भातखंडे संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थी, संस्कृति विभाग के समन्वय में चल रही विशेष तैयारी

इस अवसर पर जिलाधिकारी सोनिका, डीआईजीध् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर, सहित उच्च स्तरीय अधिकारियों एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचे मेहमानों का स्वागत किया। आज पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में सऊदी अरब, कनाडा, साउथ अफ्रीका, इंडोनेशिया, टर्की, नाइजीरिया, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, यूनाइटेड किंगडम, जर्मनी, कोरिया, जापान तथा इनवाइटी देश में  इजिप्ट,बांग्लादेश, ओमान, मॉरीशस के प्रतिनिधि मंडल का आगमन हुआ।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ एस के बरनवाल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, उप जिलाधिकारी डोईवाला शैलेंद्र सिंह नेगी, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, तहसीलदार डोईवाला मोहम्मद शादाब सहित जिला प्रशासन के अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहे।

Also Read....  प्रीतम सिंह के नेतृत्व में रायपुर विधानसभा में निकली उत्तराखंड न्याय यात्रा, वोट चोरी, अंकिता भंडारी हत्याकांड और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा