मुख्यमंत्री धामी से मिले क्रिकेटर आकाश मधवाल

334
Voice of Uttarakhand

देहरादून – मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड के क्रिकेटर  आकाश मधवाल ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर उन्हें सम्मानित किया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उत्तराखंड के क्रिकेटर श्री आकाश मधवाल ने आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस की टीम से खेलते हुए गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया।

Also Read....  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत

इस अवसर पर उत्तराखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष  जितेन्द्र नेगी एवं श्री संजय सिंह भी उपस्थित थे।